नई दिल्ली। सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो (Wife Gitanjali J. Angmo) ने कहा कि मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को कोई दवा नहीं दी जानी चाहिए। अंग्मो ने कहा कि ‘वह सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें मेरी मंजूरी के बिना कुछ भी देने से मना किया है। मेरी मंजूरी के बिना कोई इलाज शुरू नहीं होना चाहिए। अगर कुछ भी होता है, तो मैं सभी को जिम्मेदार ठहराऊंगी। उन्होंने कहा,कि कल वह बिल्कुल ठीक थे। उन्हें अस्पताल लाने की कोई जरूरत नहीं थी। अनुच्छेद 32 के तहत यह मेरा अधिकार है। मेरी और मेरे डॉक्टर की सहमति के बिना कुछ भी नहीं दिया जा सकता।
पढ़ें :- सोनम वांगचुक की ज़बरन गिरफ़्तारी शर्मनाक, सत्ता का अहंकार नहीं रहेगा, युवा शक्ति ही उखाड़ फेंकेगी मोदी सरकार का तख्त : संजय सिंह
I am at Safdarjung hospital in Delhi where @Wangchuk66 has been admitted. Nothing should be administered to him orally or intravenous without take consent from me, his family and his doctors who have been monitoring his health for the past 20 days.
— Gitanjali J Angmo (@GitanjaliAngmo) July 18, 2026
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में भर्ती सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की पत्नी गीतांजलि जे अंग्मो (Wife Gitanjali J. Angmo) ने साफ कहा है कि परिवार, डॉक्टरों और उनकी सहमति के बिना वांगचुक को कोई भी दवा मुंह से या नस के जरिए नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वे खुद अस्पताल में मौजूद हैं और वांगचुक की सेहत पर पूरी नजर रखे हुए हैं। दरअसल, सोनम वांगचुक (Safdarjung Hospital) की तबीयत उनकी 21 दिन से चल रही भूख हड़ताल के दौरान बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में भर्ती कराया गया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि यह कदम डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के निर्देशों के बाद उठाया गया। वांगचुक जंतर मंतर पर एनईईटी परीक्षा में गड़बड़ियों और इससे जुड़ी छात्रों की मौत के मामले में चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनशन पर बैठे थे।
पढ़ें :- जंतर-मंतर पर फिर बढ़ा बवाल: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर फेंकी गई स्याही, महिला हिरासत में
दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर सचिन शर्मा (Delhi Deputy Commissioner Sachin Sharma) ने पीटीआई को बताया कि वांगचुक को हाईकोर्ट के आदेश पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें जरूरी इलाज दिया जा रहा है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, वांगचुक लंबे भूख हड़ताल और शरीर में पानी की कमी के चलते कमजोर हो गए हैं। हालांकि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर उन पर लगातार नजर रख रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने रोकने की कोशिश की, जिससे थोड़ी देर के लिए माहौल गरमाया, लेकिन पुलिस ने संयम बरतते हुए वांगचुक को अस्पताल पहुंचाया।
कैसी है सोनम का हेल्थ?
सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) की मेडिकल टीम ने उनकी सेहत को लेकर नया अपडेट जारी किया है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य संकेत सामान्य हैं। हालांकि जांच में यह भी सामने आया है कि उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से कम है और ब्लड शुगर भी सामान्य से कम है। वहीं, उनकी ECG रिपोर्ट सामान्य आई है।