नई दिल्ली। देश भर में कई जगहों पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके पेपर लीक के बाद अपनी सरकार के उठाए गए क़दमों का ज़िक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से सख़्ती से निपटने के लिए उनकी सरकार फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast-track court) बनाने की तैयारी कर रही है।
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
उन्होंने कहा कि मैंने संबंधित विभागों को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast-Track Court) बनाने का मसौदा तैयार करने को कहा, जिसे उन्होंने पूरी मेहनत करके तैयार किया और हमें दे भी दिया। पीएम मोदी ने एक्शन की बात करते हुए कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट (Fast-Track Court) और कठोर सजा के प्रावधान के साथ का इस मसौदे पर 24 जुलाई को कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा।
पीएम मोदी (PM Modi) के इस फैसले वादे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि जब बीमारी जड़ ROOT में है तो फल FRUIT के इलाज से कोई नहीं माननेवाला। उन्होंने कहा कि देश में हर समस्या की एक ही जड़ है, जो गई अड़ है : नाम तो सुना होगा बीजेपी ‘BJP’। ‘नो फास्ट ट्रैक, बीजेपी गो बैक’ NO FAST TRACK; BJP GO BACK।
जब बीमारी ROOT में है तो FRUIT के इलाज से कोई नहीं माननेवाला।
देश में हर समस्या की एक ही जड़ है, जो गई अड़ है : नाम तो सुना होगा ‘BJP’
पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
NO FAST TRACK; BJP GO BACK!#No_More_BJP#नहीं_चाहिए_भाजपा
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 24, 2026
पढ़ें :- दशहरा-दीपावली पर गांव से लेकर महानगर तक रोशन रहेंगे घर और बाजार, यूपीपीसीएल ने तेज की तैयारियां