खाने के साथ या बाद में अगर थोड़ा सा मीठा सर्व किया जाय तो ही खाने को पूरा माना जाता है। ऐसे में रोज रोज मीठा बनाना थोड़ा मुश्किल है।अगर आप मीठा खाने के शौकीन है और कुछ न कुछ मीठे में ट्राई करने के शौकीन हैं तो आज की डिश आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए भुने चने की बर्फी घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे है।इसे आप कई दिनों तक स्टोर कर सकते है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
भुने चने की बर्फी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
भुने चने – 350 ग्राम
घी – 1 बड़ा चम्मच
दूध – 1 लीटर
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
चीनी पाउडर – 250
ग्राम, घी – 2 बड़े चम्मच,
इलायची पाउडर
बादाम पिस्ता के टुकड़े
भुने चने की बर्फी बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
चने की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले भूनें हुए चने के छिलके को निकालने के लिए उसे बेलन की मदद से दरदरा पीस लें और फिर छिलकें को चने से अलग कर दें। अब, अगले स्टेप में एक पैन में एक बड़े चम्मच घी डालें और जब घी पिघल जाए तब उसमें भुने हुए चने को डालें। अब चने को धीमी आँच पर अच्छी तरह से गोल्डन होने तक भूनें।
जब चना अच्छी तरह से भून जाए तब उसमें एक कप दूध डालकर फिर से गैस की धीमी आंच पर भून लें। दूध में चना अच्छी तरह से पक जाना चाहिए। अब गैस बंद कर दें। जब चना ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सर जार में डालें और उसमें आधा कप दूध डालें। अब अच्छी तरह से पीस लें। ग्राइंड करने के बाद मिश्रण को एक बर्तन में निकालें। अब गैस ऑन करें और एक कड़ाही रखें उसमें एक चम्मच घी डालें और फिर चने के मिश्रण को उसमें डालें। अब उसमें चीनी का पाउडर डालें और आपस में अच्छी तरह मिलाए और भूनें।
आखिरी में इलायची पाउडर डालें। मिश्रण जब अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें। अब इस मिश्रण को एक प्लेट या ट्रे में जमने के लिए रख दें और ऊपर से बादाम और पिस्ते से के टुकड़े डालें। इसे जमने के लिए 3 से 4 घंटे के लिए अलग रख दें। फिर इसे बर्फी की तरह काट लें। इस तरह आपके लाजवाब चने की मिठाई कहने के लिए तैयार है।