Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. भारत में लॉन्च से पहले सामने आए Honor Magic 6 Pro के स्पेसिफिकेशन; यहां चेक करें पूरी डिटेल्स

भारत में लॉन्च से पहले सामने आए Honor Magic 6 Pro के स्पेसिफिकेशन; यहां चेक करें पूरी डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Honor Magic 6 Pro Specifications: हॉनर जल्द ही भारत में Honor Magic 6 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है, देश में नया फोन जुलाई 2024 में पेश हो सकता है। हालांकि, फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

दरअसल, अमेजन इंडिया ने एक लिस्टिंग शेयर की है, जिससे Honor Magic 6 Pro फोन के कई खास फीचर्स का पता चलता है। इस लिस्टिंग के मुताबिक, ऑनर का अपकमिंग फोन एक गिफ्ट बंडल के साथ आएगा, जिसमें वॉच जीएस 3, ऑनर चॉइस 5 प्रो ईयरबड्स, ऑनर प्रीमियम फोन कवर और वीआईपी केयर प्लस सर्विस शामिल होंगे। नया डिवाइस 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आएगा।

अमेजन इंडिया की लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि Honor Magic 6 Pro में 50MP + 50 MP + 180MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। अन्य संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन 6.8-इंच OLED स्क्रीन के साथ आएगा जो 120Hz पर रिफ्रेश होता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसे एक सिक्योरिटी चिप के साथ जोड़ा गया है।

हॉनर का अपकमिंग फोन 5,600mAh की बैटरी से लैस होगा, जो 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 66W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करेगी।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
Advertisement