यूपी पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा लीक मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में मुख्य मास्टरमाइंड रवि अत्रि को गौतमबुद्ध नगर से अरेस्ट कर लिया गया है।
पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश एसटीएफ पिछले कई दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। रवि अत्रि से मोबाइल बरामद किया गया था जिसकी जांच चल रही है। आरोपी से भी पूछताछ चल रही है। गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले रवि अत्रि ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती पेपर लीक कराया था। इसके बाद आरोपी ने इस पेपर को कई गैंग को लाखों रुपए लेकर बेचा था।
आरोपी रवि और उसके साथियों ने मिलकर एमपी के रीवा और गुरुग्राम के मानेसर में दो रिसोर्ट में हजारों अभ्यर्थियों को यह पेपर पढ़ाया था। इन्ही अभ्यर्थियों ने बाद में परीक्षा में हिस्सा भी लिया। इस मामले में खुलासा होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को निरस्त करते हुए जांच एसटीएफ को दी थी।