Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Strait of Hormuz वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खुला, ईरान का बड़ा एलान

Strait of Hormuz वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से खुला, ईरान का बड़ा एलान

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और लेबनान में लागू सीजफायर के बीच ईरान ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची (Seyed Abbas Araghchi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि लेबनान में सीजफायर समझौते के अनुरूप होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से सभी वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही को पूरी तरह खोल दिया गया है।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया में एक और घातक युद्ध, यमन-सऊदी संघर्ष से बढ़ी क्षेत्रीय चिंता

विदेश मंत्री के अनुसार, यह निर्णय सीजफायर अवधि के शेष समय के लिए लागू रहेगा और पहले से घोषित समन्वित मार्ग के तहत सभी व्यापारिक जहाजों को गुजरने की अनुमति दी जाएगी। यह मार्ग ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (Maritime Organisation) द्वारा निर्धारित किया गया है।

पढ़ें :- America targeted Larak Island : अमेरिका ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को बनाया निशाना, जबाबी कार्रवाई में ईरान ने जॉर्डन US कैंप पर दागीं मिसाइलें

 

वैश्विक व्यापार के लिए अहम कदम

होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)  दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस मार्ग को खोलने का निर्णय अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और शिपिंग उद्योग के लिए राहत भरा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम क्षेत्रीय तनाव को कम करने और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।

Advertisement