ब्रेड, रोटी या फिर पराठा पर जैम लगते है बच्चों के मुंह में पानी आने लगता है। जैम बच्चों की फेवरेट चीजों में से एक है। जिसे खाने के लिए कभी आनाकानी नहीं करते है। आज हम आपको घर में स्ट्रॉबेरी जैम बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे बहुत ही आसानी से घर में तैयार कर सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- साउथ अभिनेत्री 'कृति शेट्टी' को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे 'रोहित शेट्टी', फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ की शूटिंग शुरू
स्ट्रॉबेरी जैम बनाने के लिए सामग्री:
स्ट्रॉबेरी – 2 कप (कटी हुई)
चीनी – 1 कप
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
पढ़ें :- जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? टीम मैनेजमेंट कर रहा है बड़ी प्लानिंग
स्ट्रॉबेरी जैम बनाने का तरीका
1. एक पैन में स्ट्रॉबेरी, चीनी और नींबू का रस डालें।
2. हल्की आंच पर पकाएं जब तक स्ट्रॉबेरी गल न जाए।
3. चम्मच से मैश करें और तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए।
4. चम्मच से गिराने पर जैम टपके नहीं, तो समझें तैयार है।
पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
5. ठंडा करके बोतल में भरें।