Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 3 Friends Committed Suicide : हाथों में सल्फास की गोलियां और चेहरे पर हंसी, देखें मौत से पहले का viral video

3 Friends Committed Suicide : हाथों में सल्फास की गोलियां और चेहरे पर हंसी, देखें मौत से पहले का viral video

By संतोष सिंह 
Updated Date

सीहोर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर जिले (Sehore District) की तीन सहेलियां स्कूल से बंक मारकर इंदौर गईं। इसके बाद तीनों ने जहर खा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक ये तीनों लड़कियां क्लास 12 की छात्रा थीं। जहर खाने के बाद तीनों लड़कियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दो लड़कियों की मौत हो गई है। एक की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

मिली जानकारी के अनुसार तीनों लड़कियों ने खुदकुशी करने से पहले अपना वीडियो बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लड़कियां अपने हाथ में सल्फास की दर्जनों गोलियां लिए हुए हैं। साथ ही वो वीडियो में बाय-बाय करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों लड़कियां सुसाइड से पहले मुस्कुरा रही हैं।

जानें क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि तीनों सहेलियां सीहोर (Sehore)  के आष्टा की रहने वाली हैं। तीनों ने इंदौर के रीजनल पार्क (Regional Park of Indore) में जहर खाया। तीनों लड़कियां शुक्रवार बस से इंदौर पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि तीनों में से पायल और पूजा की मौत हो गई है। वहीं आरती की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

दोस्त मिलने नहीं आया तो खाया जहर

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

आष्टा के मॉडल स्कूल में पढ़ने वाले तीनों सहेलियां इंदौर पहुंची थी। जहां पायल अपने दोस्त रोहित से मिलने आई थी। पार्क में पहुंचने के बाद पायल ने रोहित को मिलने के लिए बुलाया लेकिन रोहित मिलने नहीं आया और उसने कहा कि घर लौट जाओ। इस बात को लेकर पायल और रोहित का झगड़ा हो गया। झगड़े से नाराज होकर पायल ने जहर खा लिया।

वहीं दूसरी सहेली पूजा अपने परिवार के कलह से परेशान थी। जब उसने अपनी सहेली को जहर खाता देखा तो उसने भी जहर खा लिया। अपनी दोनों सहेलियों को जहर खाता देख आरती डर गई। आरती ने सोचा कि घर जाकर मैं क्या जवाब दूंगी। इस बात से डर कर आरती ने भी जहर खा लिया। बता दें कि इलाज के दौरान पूजा और पायल की मौत हो गई। वहीं आरती की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।

आरती के पिता सतीश रात में अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने उनके बयान लिए। उन्होंने बताया कि वह बेटी को सुबह आठ बजे के लगभग मार्डन स्कूल आष्टा में छोड़कर आए थे। यहां वह 12वीं की पढ़ाई करती है। इसके बाद वह खेत पर चले गए थे। सतीश के मुताबिक उनकी 3 बेटी और 2 बेटे हैं। वह पायल और पूजा के बारे में जानकारी नहीं है। दोनों आरती के साथ ही स्कूल में पढ़ाई करती है।

दो सहेलियों को जहर खाते देख तीसरी डर गई

पुलिस के मुताबिक घटना राजेन्द्र नगर इलाके के रीजनल पार्क (Regional Park )  की है। यहां पलक उर्फ पायल (16) पिता सतीश, पूजा (16) और आरती पिता सतीश ने शाम करीब साढ़े सात बजे जहर खा लिया। तीनों को लगभग आधे घंटे बाद एमवाय अस्पताल लेकर आया गया। यहां बातचीत में पलक उर्फ पायल ने बताया कि उसके दोस्त रोहित से उसका झगड़ा हो गया था। इसके चलते उसने जहर खा लिया।

पढ़ें :- Rainfall Alert: भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से मिलेगी राहत

पूजा ने अपने परिवार से परेशान होकर जहर खाने की बात कही। दोनों को जहर खाता देख तीसरी छात्रा आरती डर गई। उसने भी जहर खा लिया। यहां हालत बिगड़ने पर पूजा और पायल की रात करीब 10 बजे के मौत हो गई। जबकि आरती का उपचार चल रहा है।

Advertisement