Surya Gochar 2026 : ग्रह मंडल के राजा सूर्य नारायण आज आज यानी 11 अक्टूबर 2026 को अपनी चाल बदलते हुए चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य देव को आत्मविश्वास, नेतृत्व, मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। वहीं चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल माने जाते हैं।
पढ़ें :- Shani Margi : न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में होंगे मार्गी, इन राशियों को मिलेगा शुभ परिणाम
सूर्य देव ने आज यानी 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर (विभिन्न पंचांगों के अनुसार सुबह 02:25 बजे या दोपहर 02:25 मिनट पर) हस्त नक्षत्र से निकलकर मंगल के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में प्रवेश किया है। वह इस नक्षत्र में अगले 13 दिनों तक रहेंगे और 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को दोपहर लगभग 12:56 बजे स्वाती नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और मंगल के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को करियर, आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा के मामले में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह गोचर खास माना जा रहा है।
वृषभ राशि
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को भी अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। आर्थिक मामलों में रुके हुए काम आगे बढ़ने की संभावना बन सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन रचनात्मकता और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है. लेखन, कला, डिजाइन, मीडिया और शोध से जुड़े लोगों को अपने काम में नए अवसर मिल सकते हैं।
पढ़ें :- Shukra Ast 2026 : सुख-समृद्धि के देवता शुक्र 23 सितंबर से अस्त हो रहे हैं, शुभ कार्य रूक जाते हैं
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने और नए लोगों से संपर्क बनाने का मौका मिल सकता है।
धनु राशि
कारोबार करने वालों को नए संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना हो सकती है। पुराने निवेश से लाभ की उम्मीद करने के बजाय अपनी आर्थिक योजनाओं की समीक्षा करने के बजाय अपनी आर्थिक योजनाओं की समीक्षा करना बेहतर रहेगा।
मकर राशि
नई जिम्मेदारी या पद में बदलाव की संभावना पर विचार किया जा सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को नियमित अभ्यास और मेहनत जारी रखनी चाहिए।