डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ गाजियाबाद में एक स्टेज शो के दौरान चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में आयोजित एक फेस्टिवल के दौरान अचानक एक छात्र स्टेज पर कूद गया, जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में आज खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- ‘पहला प्यार, दूसरी बार’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार और दोस्ती के बीच दिखा नया ‘ड्रामा’
Sunanda Sharma के लाइव कंसर्ट के दौरान अचानक मचा हड़कंप
गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma के लाइव कंसर्ट के दौरान अचानक हड़कंप मच गया। एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे मंच पर जा चढ़ा, जिससे सुनंदा शर्मा घबरा गईं और उन्हें परफॉर्मेंस रोकनी पड़ी। pic.twitter.com/A7AGr1THzp— journalist Mohammad Salik (@Salik8360) April 5, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र सीधे सिंगर के पास पहुंचा और उन्हें छूने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वह उनके पैरों पर गिर पड़ा, जिससे सिंगर घबरा गईं और तुरंत स्टेज से हट गईं। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्र को स्टेज से नीचे उतार दिया।
पढ़ें :- धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट - Netflix नहीं, इस OTT पर होगी रिलीज!
घटना के बाद सुनंदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पूरी स्थिति पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इस अचानक हुई घटना से वह और वहां मौजूद सभी लोग डर गए थे। उन्होंने माना कि वह इस तरह की स्थिति के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं और स्टेज पर छात्र को देखकर वह जोर से चिल्ला उठीं। हालांकि, सिंगर ने इंसानियत दिखाते हुए कॉलेज मैनेजमेंट से उस छात्र को माफ करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि हो सकता है छात्र की नीयत गलत न रही हो, लेकिन उसका तरीका गलत था। सुनंदा ने सीधे उस छात्र को भी संदेश देते हुए कहा कि वह इस घटना से सीख ले और अपने प्यार का इजहार सही तरीके से करे।
इधर, स्टेज पर चढ़ने वाले छात्र ने भी एक वीडियो जारी कर सिंगर से माफी मांगी है। उसने खुद को सुनंदा का फैन बताते हुए कहा कि वह सिर्फ उनके पैर छूना चाहता था, लेकिन उसकी हरकत गलत थी और इसके लिए वह शर्मिंदा है। सुनंदा शर्मा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और उनके कई हिट गाने—‘बिल्ली अख’, ‘पटाके’, ‘जट्ट यमला’, ‘कोके’ और ‘चंडीगढ़ का छोकरा’—काफी लोकप्रिय रहे हैं। इस घटना के बाद भी उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि कभी-कभी प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है, लेकिन उसे समझना और सुधारना जरूरी है।