Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Sunday Special Breakfast: आज ट्राई करें चावल पालक पकौड़ी की रेसिपी, इसे बनाना है बेहद आसान

Sunday Special Breakfast: आज ट्राई करें चावल पालक पकौड़ी की रेसिपी, इसे बनाना है बेहद आसान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

संडे मतलब छुट्टी का दिन। ऐसे में कुछ स्पेशल बनाने की डिमांड आना तो जायज है। अगर आज आप वीकेंड पर कुछ स्पेशल बनाना चाह रहे हैं तो आज हम आपको चावल पालक पकौड़ा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। अगर आपके बच्चे पालक की सब्जी नहीं खाते है तो चावल पालक पकौड़े खाने के बाद बार बार इसे बनाने की जिद करेगे। तो चलिए जानते हैं। चावल पालक पकौड़ा की रेसिपी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

चावल पालक पकोड़ा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

– बचे हुए चावल – 1 कप
– पालक (कटा हुआ) – 1 कप
– बेसन – 1/2 कप
– चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
– हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2-3
– अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1/2 छोटा चम्मच
– प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 मध्यम
– जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
– बेकिंग सोडा – 1 चुटकी (वैकल्पिक)
– नमक – स्वादानुसार
– तेल – तलने के लिए

चावल पालक पकोड़ा बनाने का तरीका

चावल पालक पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चावल लें। इसमें कटा हुआ पालक, बेसन, चावल का आटा, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा (वैकल्पिक), और नमक डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और एकसार पकोड़े का मिश्रण तैयार करें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए ताकि पकोड़े अंदर से पक जाएं और बाहर से कुरकुरे बनें। तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गरम तेल में डालें। पकोड़ों को धीमी-मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तले हुए पकोड़ों को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। चावल पालक पकोड़े को गरमागरम हरी चटनी, टमाटर सॉस, या इमली की चटनी के साथ परोसें।

Advertisement