मुंबई। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर होने वाले साल के सबसे बड़े टकराव को लेकर हलचल तेज हो गई है। आगामी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का आमना—सामना होने जा रहा है। हालांकि, रिलीज से तीन दिन पहले एडवांस बुकिंग के जो शुरुआती आंकड़े सामने आ रहे हैं, उसने ट्रेड विद्वानों को चौंका दिया है और सनी देओल के मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है।
पढ़ें :- ‘बंटवारा 1947’ के लिए सनी देओल को मिले करोड़ रूपये ? प्रीति जिंटा की फीस भी जानकर चौंक जाएंगे
एडवांस बुकिंग में इमरान हाशमी की बड़ी बढ़त
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी की कल्ट क्लासिक फिल्म के सीक्वल ‘आवारापन 2’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के शुरुआती दौर में ही सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को पीछे छोड़ दिया है। मेट्रो शहरों और मल्टीप्लेक्सों में ‘आवारापन 2’ के टिकटों की बिक्री तेजी से हो रही है, जिससे इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक मजबूत और धमाकेदार ओपनिंग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
देशभक्ति बनाम क्राइम-थ्रिलर का मुकाबला
इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर दर्शकों को दो बिल्कुल अलग शैलियों की फिल्में देखने को मिलेंगी। ‘बंटवारा 1947’, एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो राजकुमार संतोषी के निर्देशन और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म है। भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म से बड़े पैमाने पर देशभक्ति और मास-अपील की उम्मीद की जा रही है।
पढ़ें :- आनेवाले लगभग 15 से 20 सालों में बिना शादी के मां बनेंगी भारतीय महिलाएं? जानिए Gen-Z का यह नया ट्रेंड
वहीं दूसरी ओर यदि ‘आवारापन 2’ की बात करे तो यह फिल्म नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह एक इंटेंस, रोमांटिक, क्राइम-एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं। फिल्म के गानों और ट्रेलर को मिले बेहतरीन रिस्पॉन्स के कारण युवाओं के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।
टिकटों के दाम पर मेकर्स का बड़ा फैसला
इस बड़े टकराव को देखते हुए दोनों फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने एक बड़ा रणनीतिक फैसला लिया है। दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए दोनों ही फिल्मों के टिकट ब्लॉकबस्टर यानी महंगे रेट्स के बजाय पॉपुलर यानी सामान्य रेट्स पर बेचे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फैसले से दोनों फिल्मों की कुल फुटफॉल यानी दर्शकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
क्या सनी देओल फिर करेंगे ‘गदर’?
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि भले ही ‘आवारापन 2’ ने एडवांस बुकिंग में शुरुआती बढ़त बना ली हो, लेकिन सनी देओल को कम आंकना जल्दबाजी साबित हो सकेगी। स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर सनी देओल का पुराना और ऐतिहासिक रिकॉर्ड रहा है। ‘बंटवारा 1947’ को सिंगल स्क्रीन्स और मास सेंटर्स पर भारी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो रिलीज के दिन पासा पलट सकता है। अब देखना यह होगा कि 14 अगस्त को जब ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में उतरेंगी, तो बॉक्स ऑफिस की असली बाजी किस फिल्म के हाथ लगती है।