गाजियाबाद । यूपी के गाजियाबाद जिले में हुए सूर्यप्रताप उर्फ सूर्या चौहान हत्याकांड मामले (Surya Chauhan Murder Case) में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है। मुख्य आरोपी असद का पिता नवाब भी इस साजिश में शामिल है। अन्य के नाम फरहान और आतिफ हैं। इस कांड में वुलिय जांच में नया खुलासा हुआ है, हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को उसके पिता नवाब ने ही उकसाया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान ने असद को चाकू दी थी, जबकि पिता नवाब ने ‘इसकी कहानी खत्म कर दे’ कहकर उकसाया था।
पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह
28 मई को सूर्या चौहान और मुख्य आरोपी असद के बीच बाइक चलाने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि 28 मई को दोपहर करीब तीन बजे सूर्या चौहान और मुख्य आरोपी असद के बीच बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। पूछताछ में आरोपी फरहान ने पुलिस को बताया, विवाद के बाद असद ने अपने पिता नवाब और दोस्तों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सभी ने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, उसी दिन करीब साढ़े तीन बजे नवनीत विहार की गली नंबर-4 में सूर्या को घेर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के दौरान फरहान ने असद को चाकू उपलब्ध कराई थी। वहीं असद के पिता नवाब ने उसे कथित तौर पर “इसकी कहानी खत्म कर दे” कहकर उकसाया। इसके बाद असद ने सूर्या के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल सूर्या खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए।
सूर्या के घर के बाहर RAF की तैनाती
खोड़ा में सूर्या चौहान के हत्यारोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। वहीं एहतियात के तौर पर सूर्या के घर के बाहर आर आर एफ की तैनाती कर दी गई है। इलाके में लॉ एंड ऑर्डर के मद्देनजर की गई तैनाती।
पढ़ें :- ददरौल का किला बचाएगी BJP या सपा मारेगी बाजी? समझिए 2027 का पूरा चुनावी गणित
असद के एनकाउंटर पर सूर्या की मां हुई खुश
सूर्या की मां ने बताया कि कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। धोखे से बुलाकर 5 से 6 लोगों ने उनके बेटे की हत्या की। मां ने बुलडोजर एक्शन की मांग की है। असद के एनकाउंटर को लेकर सूर्या की मां ने सीएम योगी का धन्यवाद किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। मां ने बताया कि परिवार में कोई नहीं है। अब बेटा था उम्मीद, ये भी चला गया। बड़ा बेटा मेंटली डिस्टर्ब है।