Surya Rashi Parivartan 2025 : ग्रह मंड़ल के राजा सूर्य देव 16 दिसंबर 2025 को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। यह गोचर आत्मा के कारक ग्रह सूर्य नारायण की साल का आखिरी गोचर कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस गोचर से पांच राशियों को खास लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइये जानते हैं वो भाग्यशाली राशियां।
पढ़ें :- Shukra Gochar 2026 : ऐश्वर्य के देवता शुक्र देव 26 मार्च को करेंगे राशि और नक्षत्र परिवर्तन , इन राशियों की बदलेगी किस्मत
मेष राशि
सूर्य का धनु राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति लेकर आ सकता है। इस दौरान धन लाभ के मजबूत योग बनेंगे। इसके साथ ही, प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना सफल हो सकती है। इसके आलावा लंबे समय से अटका हुआ कोई बड़ा आर्थिक काम पूरा होगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह जातकों के लिए यह समय सौभाग्य लेकर आएगा। इस अवधि में अचानक धन लाभ के सूचक मिल रहे हैं। व्यवसाय में लाभ और नए अवसर मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी। इसके अलाव रोजगार में टीमवर्क से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। घर-परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला राशि
तुला वालों के लिए सूर्य का धनु में जाना बहुत शुभ साबित हो सकता है। इसके चलते व्यवसाय में तेजी और सफलता मिलेगी। आपकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। कुल मिलाकर, करियर और रिश्तों दोनों में संतुलन और सफलता मिलेगी।