Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Swapna Shastra :  स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं पानी सपने के संकेत , जानें समंदर दिखाई देने का क्या मतलब है

Swapna Shastra :  स्वप्न शास्त्र में छिपे हैं पानी सपने के संकेत , जानें समंदर दिखाई देने का क्या मतलब है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Swapna Shastra :  सपनों को लेकर पूरी दुनिया में रहस्मयी बातें होती है। भारतीय प्रचीन शास्त्रों में स्वप्नों को लेकर चमत्कारिक बाते बतायी गई। स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे बताया गया है। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि कुछ खास सपने व्यक्ति के भविष्य, मानसिक स्थिति और जीवन में होने वाली घटनाओं के संकेत दे सकते हैं। इन्हीं में से एक है सपने में पानी, नदी, झील या समंदर का दिखाई देना। आइये जानें हैं सपने में पानी देखने का क्या संकेत है।

पढ़ें :- Shani Margi 2026 :  न्याय के देवता शनि देव 11 दिसंबर से चलेंगे सीधी चाल , फैसला जल्दबाजी में न लें

मानसिक शांति का प्रतीक
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में साफ और शांत पानी दिखाई देता है तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक बदलाव आने का संकेत देता है। माना जाता है कि आने वाले समय में व्यक्ति की परेशानियां कम हो सकती हैं और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बनती है। यह सपना मानसिक शांति का भी प्रतीक माना जाता है।

सपने में समंदर देखना
सपने में विशाल और शांत समंदर देखना भी शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह व्यक्ति की बढ़ती संभावनाओं, सफलता और जीवन में नए अवसरों का संकेत हो सकता है। यदि समंदर का पानी शांत हो तो यह आर्थिक और पारिवारिक जीवन में स्थिरता का संकेत देता है।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में साफ और शांत पानी दिखाई देता है शास्त्र में गंदे, मटमैले या बदबूदार पानी को शुभ नहीं माना गया है। ऐसा सपना व्यक्ति को सावधान रहने का संकेत देता है। मान्यता है कि यह आने वाले समय में किसी गलत निर्णय, विवाद या आर्थिक नुकसान की ओर इशारा कर सकता है।

पढ़ें :- Tirupati Venkateswara Temple Donation : तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में ₹206 करोड़ का चढ़ावा, भक्त ने किया 121 किलो सोने का दान
Advertisement