Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Coock Tips : बारिश के मौसम में शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है स्वीट कॉर्न चाट, जानें बनाने का खास तरीका

Coock Tips : बारिश के मौसम में शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट है स्वीट कॉर्न चाट, जानें बनाने का खास तरीका

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

चाट एक ऐसी स्ट्रीट फूड  है जो हर उम्र के लोगों की जान होती है।  चाट बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के दिलों पर राज करता है। इस क्रेविंग फूड को भला कौन नही पसंद करता है। इसका तीखा, मीठा और चटपटा स्वाद हर किसी को खूब भाता है। ऐसे में अगर आपका मन चाट खाने का कर रहा है, लेकिन आप इसे हेल्दी तरीके से बनाना चाहते हैं, तो स्वीट कॉर्न चाट आपके लिए परफेक्ट है। स्वीट कॉर्न चाट न केवल बनाने में आसान है, बल्कि यह पौष्टिक भी है। आइए जानें इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- मार्केट में  स्टिकर लगे मिलने वाले फल और सब्जियां, क्या ये सच में हैं खतरनाक?

कितने लोग के लिए – 2

 1 – 1 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न

2 – 1 छोटा आलू

3 – 1 छोटा प्याज

पढ़ें :- गर्मियों में स्किन को ठंडा और ग्लोइंग रखने के लिए खाएं ये फल

4-  छोटा टमाटर

5 –1 हरी मिर्च

6 –  2-3 टेबलस्पून हरा धनिया

7 – 1/2 छोटा चम्मच काला नमक

8 – 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

पढ़ें :- Healthy Diet : अगर आप भी बार-बार पड़ते हैं बीमार, डाइट में शामिल करें ये 5 जरूरी चीजें

9 – 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

10 – 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला

11 – 1 टेबलस्पून नींबू का रस

12 – 1/4 कप सेव

13 – 2 टेबलस्पून इमली की चटनी

14 – 2 टेबलस्पून हरी चटनी

पढ़ें :- Beauty Tip : गर्मियों में पसीना, गर्मी और धूप इन सबका हमारी त्वचा पर पड़ता है असर, जानें इसको कैसे रखें ठंडा और ग्लोइंग?

विधि :

 स्टेप 1 –स्वीट कॉर्न को प्रेशर कुकर या पैन में थोड़े नमक डालकर उबाल लें। अगर फ्रोजन कॉर्न इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे गर्म पानी में 2-3 मिनट तक भिगोकर रखें और फिर पानी निथार लें।

स्टेप 2 –इसके बाद आलू को उबालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 3- अब प्याज, टमाटर, हरा धनिया और हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।

स्टेप 4 – इसके बाद एक बड़े कटोरे में उबले हुए स्वीट कॉर्न, कटा हुआ आलू, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें।

स्टेप 5 –अब इसमें काला नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।अगर आप चाहें, तो इसमें थोड़ी इमली की चटनी और हरी चटनी भी मिला सकते हैं।

स्टेप 6  -चाट को एक सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से कटा हरा धनिया और सेव डालें।

पढ़ें :- Sweet-Sour Kadhi : न इमली, न टमाटर, गर्मियों में बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी

स्टेप 7 -स्वीट कॉर्न चाट बनकर तैयार है। इसे तुरंत गर्मागर्म सर्व करें।

 

Advertisement