Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Tamil Nadu Deepam Controversy : दीपथून पर दीप न जलने से SC नाराज, कहा- CRPF सुरक्षा में जलाएं दीप , हटाए मंदिर ट्रस्टी

Tamil Nadu Deepam Controversy : दीपथून पर दीप न जलने से SC नाराज, कहा- CRPF सुरक्षा में जलाएं दीप , हटाए मंदिर ट्रस्टी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में मदुरै के दीपथून विवाद (Deepthun Controversy) को लेकर सुनवाई के दौरान नाराजगी जताते हुए कहा कि तमिलनाडु के अफसरों ने हमारा नहीं, अपने राजनीतिक आकाओं का आदेश माना। कोर्ट ने साफतौर पर कहा कि आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं होगी। शनिवार, 28 नवंबर को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी (Thiruparankundram Hill) पर दीपथून (Deepthun) में दीपक जलाया जाए। इसमें उचि पिल्लैयार मंडपम में जलाई गई लौ का इस्तेमाल करें। इसके लिए सुरक्षा में CRPF की तैनाती की जाएगी।

पढ़ें :- UP Elections 2027 : BJP को बड़ा झटका, विधायक ओम कुमार का निर्वाचन रद्द, हाईकोर्ट ने क्यों लिया ये एक्शन

साथ ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)  ने तिरुपरनकुंद्रम में स्थित अरुलमिगु सुब्रामणिया स्वामी मंदिर (Arulmigu Subramaniya Swamy Temple) के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (Board of Trustees) को निलंबित कर दिया। मंदिर का प्रशासन दो सदस्यीय जजों की कमेटी को सौंप दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश की अवहेलना के लिए तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी और मदुरै कलेक्टर को अवमानना नोटिस दिया है। मामला पहाड़ी पर स्थित दीपथून नाम के पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने से जुड़ा है। यह जगह एक दरगाह के करीब है। 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को दीपथून पर एक बार के लिए दीप जलाने की अनुमति दी थी।

हालांकि, तय जगह की बजाय उचैपिल्लैयार मंडपम पर दीपक जलाया गया। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की निर्धारित जगह पर दीपक न जलाने पर तमिलनाडु सरकार ने माफी मांगी थी। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने मदुरै कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की। तमिलनाडु के अधिकारियों का आचरण प्रथम दृष्ट्या राज्य में प्रशासनिक अराजकता की स्थिति को दर्शाता है। हमारे आदेश का पालन नहीं किया जाता तो हम चुपचाप नहीं बैठ सकते। हमारा आदेश बातचीत के लिए कोई निमंत्रण नहीं है। राज्य, उसके अधिकारी और धार्मिक संस्थान इसे मानने के लिए बाध्य हैं। न्याय की प्रक्रिया को दूषित करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा क्यों न किया गया हो। रिकॉर्ड से पता चलता है कि कोर्ट के आदेश की जानबूझकर अवहेलना की गई। यह हाईकोर्ट में किए गए वादे का उल्लंघन है। दोनों कोर्ट्स (सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट) का जानबूझकर अपमान किया गया।

Advertisement