Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तमिलनाडु: एमके स्टालिन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिलमंड में शामिल हुए ये मंत्री

तमिलनाडु: एमके स्टालिन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिलमंड में शामिल हुए ये मंत्री

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। ​तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजों में द्रमुक को बहुमत मिला है। द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन आज चेन्नई में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसके साथ ही स्टालिन के मंत्रिलमंड में 33 सदस्य पहली बार मंत्री बने हैं। राजभवन की ओर से बताया गया कि स्टालिन द्वारा सौंपी गई मंत्रियों और उनके विभागों की सूची को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी थी।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

बता दें कि, दो मई को आए नतीजों में डीएमके ने तमिलनाडु विधानसभा की कुल 234 सीटों में से 133 पर कब्जा जमाया है। चुनाव आयोग के फाइनल नतीजों के अनुसार, के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके को सिर्फ 66 सीटें ही मिल सकीं।

इससे पहले पलानीस्वामी ने अपना और अपने मंत्रिमंडल का त्यागपत्र सोमवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंपा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

 

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement