नई दिल्ली। भारत की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियों में टाटा मोटर्स की एक फेमस कार Tata Nexon रिकॉर्ड तोड बिक्री करने वाली कार है। इस कार ने सिर्फ जून 2025 में सबसे ज्यादा बिकी है। टाटा नेक्सॉन ने जून 2025 में 11,602 यूनिट्स की बिक्री के साथ भारत में कार बिक्री को लेकर सबसे ऊपर अपना नाम दर्ज किया। Tata Nexon बनी भारत की बेस्ट सेलिंग कार, इन 5 कारों में से ये बिक्री में सबसे आगेवहीं इस कार का आंकड़ा जून 2024 का 12,066 यूनिट्स से थोड़ा कम है, तब भी Nexon टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है वहीं टाटा के Tata Curvv, Tata Tiago, Tata Altroz, Tata Safari, Tata Harrier को पीछे छोड़ दिया है।बताते चले कि पिछले साल जून 2024 में इसकी बिक्री 18,238 थी। यानी बिक्री में लगभग 43% की गिरावट आई थी। यह गिरावट माइक्रो SUV सेगमेंट में एक बड़ा झटका मानी जा रही है।
पढ़ें :- Range Rover Sport Electric : रेंज रोवर ने अपनी नई स्पोर्ट इलेक्ट्रिक जल्द कर सकती है लॉन्च, मॉडर्न लुक और पावर के साथ मिलेगा बेहतर परफॉर्मेंस
Tiago ने जून 2025 में अच्छी वापसी की है. इस कॉम्पैक्ट हैचबैक की 6,032 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की 5,174 यूनिट्स से 17% ज्यादा हैं। यह टाटा के लिए एक अच्छा संकेत है कि ग्राहक अब फिर से छोटी कारों की तरफ लौट रहे हैं।
वहीं बात करे अगर Altroz की तो बिक्री में भी हल्की-सी तेजी देखने को मिली। जून 2025 में इसकी 3,974 यूनिट्स बिकीं, जो जून 2024 की 3,937 यूनिट्स से केवल 1% अधिक है। इस पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक की स्थिर बिक्री बताती है कि बाजार में इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है।
वहीं Tata की नई SUV Curvv ने जून 2025 में 2,060 यूनिट्स की बिक्री की। यह आंकड़ा मई 2025 की 3,063 यूनिट्स से मासिक स्तर पर 33% की गिरावट दिखाता है। लेकिन नई कार के लिए यह एक संतोषजनक शुरुआत मानी जा सकती है।
वहीं बात करे अगर Safari, Harrier की तो Safari, Harrier बिक्री जून 2025 में 922, 1,259 और 788 यूनिट्स रही. इन मॉडलों के साथ मिलाकर टाटा मोटर्स ने कुल 37,083 यूनिट्स की बिक्री की, जो जून 2024 में बेची गई 43,527 यूनिट्स की तुलना में लगभग 15% कम है। इन सब काी भरपाई Tata Nexon ने कर बिक्री में नंबर वन बन गई।