अगर आंख के आस पास रेडनेस औऱ स्किन डार्क हो रही है और आई लिड्स के इनर कार्नर में डिस्चार्ज या पस भर रहा है तो यह आंखो का एक तरह का इन्फेक्शन जिसे टियर डक्ट इन्फेक्शन (Tear duct infection) के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा टियर डक्ट इन्फेक्शन होने पर कई लोगो को बुखार और आंखों में पानी आने की दिक्कत हो सकती है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
यह इन्फेक्शन अधिकतर उन लोगो में अधिक होता है जिनकी उम्र चालीस या इससे अधिक होती है। कभी कभी इस इन्फेक्शन के पीछे किसी दवा का रिएक्शन हो सकता है। साइनस होने पर भी यह संक्रमण हो सकता है।
इसके लिए सबसे पहले चिकित्सीय परामर्श लें। टियर डक्ट इन्फेक्शन (Tear duct infection) का इलाज एंटी बायोटिक्स से न हो तो, डॉक्टर्स सर्जरी कराने की एडवाइस देते हैं।
क्या होता है टियर डक्ट इन्फेक्शन (Tear duct infection)
यह संक्रमण होने पर टियर डक्ट में संक्रमण हो जाता है। टियर डक्ट संक्रमण होने पर टियर डक्ट ब्लॉक हो जाती है और उसमें फ्लूड संक्रमित हो जाता है। एक्यूट डैक्रियोसिस्टाइटिस जल्दी ठीक हो जाता है। इसे ठीक होने में तीन महीने का समय लग जाता है। वहीं क्रॉनिक डैक्रियोसिस्टाइटिस को सही होने पर अधिक समय लगता है।