Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार न तो पुजारियों का मानदेय बढ़ा रही है न जनता के लिए सुविधाएं बस धन उगाही के नये-नये तरीके ढूंढ रही : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार न तो पुजारियों का मानदेय बढ़ा रही है न जनता के लिए सुविधाएं बस धन उगाही के नये-नये तरीके ढूंढ रही : अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सपा सरकार के दौरान पुजारियों के लिए मानदेय देने की बात कहते हुए भाजपा सरकार (BJP government) को घेरा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार (BJP government) न तो पुजारियों का मानदेय बढ़ा रही है न जनता के लिए सुविधाएं बस धन उगाही के नये-नये तरीके ढूंढ रही है। इसके साथ ही उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आ रही दरार पर भी सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने बताई एक वोट की ताकत, बोले-आपका एक वोट संविधान, वंचितों के हक़,भागीदारी और आरक्षण की करेगा रक्षा
पढ़ें :- तीसरी बार सत्ता में आए तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे : पीएम मोदी

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने ट्वीट कर लिखा है कि, सपा सरकार के समय पुजारियों के लिए मानदेय दिया गया था व दर्शनार्थियों को कई सुविधाएं उपलब्ध थीं। आज भाजपा सरकार न तो पुजारियों का मानदेय बढ़ा रही है न जनता के लिए सुविधाएं बस धन उगाही के नये-नये तरीके ढूंढ रही है। भाजपा धर्म का बाज़ारीकरण कर आस्थाओं का शोषण न करे,जनता आक्रोशित है।

पढ़ें :- विकसित भारत बनाना मेरा प्रण है और इसका ग्रोथ इंजन पूर्वांचल होगा : पीएम मोदी

इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने लिखा है कि, ‘भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार से ऐसा करार है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में आ रही दरार ही दरार है। उच्च गुणवत्तावाले विकास कार्य करने के लिए भाजपा सरकार सपा को अपना सलाहकार बनाए और ये सीखे कि ऐसा एक्सप्रेसवे कैसे बनाया जाता है जहां भारी-भरकम जहाज़ भी उतारे जा सकते हैं।’

Advertisement