Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘बच्चे कुछ कह रहे हैं आप कुछ और कह रहे हो…’ प्रियंका गांधी ने PM मोदी की फास्ट-ट्रैक कोर्ट वाली घोषणा पर कसा तंज

‘बच्चे कुछ कह रहे हैं आप कुछ और कह रहे हो…’ प्रियंका गांधी ने PM मोदी की फास्ट-ट्रैक कोर्ट वाली घोषणा पर कसा तंज

By Abhimanyu 
Updated Date

India Student protests Update : दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने घोषणा की है कि पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। हालांकि, छात्रों की प्रमुख मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। जिसको लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ये सुनना चाहिए कि छात्र क्या मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला, नेता प्रतिपक्ष बोले- आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा पहुंचाया है नुकसान

संसद के मॉनसून सत्र में हिस्सा लेने पहुंची प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “ये तो वही बात हो गयी न कि बच्चा कह रहा है कि पापा मैं डिजाइनर बनना चाह रहा हूं और पापा कह रहे हैं कि बेटा कोई बात नहीं फिक्र मत करो मैं तेरी सेटिंग करके इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन करा दिया है। प्रॉब्लम ये है कि बच्चा कुछ कर रहा है आप कुछ और कह रहे हो।” उन्होंने आगे कहा, “आप नेता हैं नेतृत्व दिखाने का समय आ गया है। नेतृत्व दिखाएं। बच्चे कुछ कर रहे हैं उनकी बात सुनें, उनकी मांगे क्या हैं? स्पष्ट मांगें हैं- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, जिन लोगों छात्रों को मारा और पीटा है उन पर कार्रवाई हो।”

प्रियंका ने आगे कहा, “जितनी भी इनकी (छात्रों की) मांग उसे पूरा करिए। इतना भी मुश्किल नहीं है। सिस्टम पर भरोसा टूट गया है बच्चों का। तो सिस्टम द्वारा कोई समाधान देंगे तो बच्चे उसे स्वीकार नहीं करेंगे। ये साधारण से बात है, जो सब मां-बाप जानते हैं। ये साधारण से बात हमारे प्रधानमंत्री को जाननी चाहिए। अगर उन्हें को समाधान करना है तो बच्चों की बात सुनें उनकी मांगों को पूरा करें।”

पीएम मोदी ने छात्रों के प्रदर्शन पर दी प्रतिक्रिया

छात्रों की मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने गुरुवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

पढ़ें :- पीएम मोदी बोले- पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का किया जाएगा गठन
Advertisement