Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं…राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना

देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं…राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर आज लोकसभा में बहस हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहस में हिस्सा लिया और संविधान पर चर्चा के दौरान बोलते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं…

पढ़ें :- ईरान का मिसाइल हमला: इजरायल में तबाही, 100 से ज्यादा घायल—बच्चे भी शामिल

साथ ही कहा, संविधान में कहीं नहीं लिखा कि देश में Monopoly, पेपरलीक और अग्निवीर होने चाहिए। संविधान में कहीं नहीं लिखा कि देश के युवाओं का अंगूठा काटना चाहिए, उनका हुनर उनसे छीन लेना चाहिए।

राहुल गांधी ने आगे कहा, INDIA गठबंधन की जो विचारधारा है, वो देश में संविधान लेकर आई है और हम सब मिलकर संविधान की रक्षा करते हैं। अंबेडकर जी ने कहा था: “If there is political equality but no social and economic equality, political equality will be destroyed.” यह अंबेडकर जी के शब्द हैं और आज स्पष्ट है कि राजनीतिक समानता खत्म हो गई है। सामाजिक समानता नहीं रही और आर्थिक समानता भी नहीं रही। इसीलिए हमारा अगला कदम जातिगत जनगणना होगा।

उन्होंने कहा, हम देश को दिखाना चाहते हैं कि आपने किन लोगों का अंगूठा काटा? हम दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों को दिखाना चाहते हैं कि सरकार ने किस-किस का अंगूठा काटा है? हम अपने वादे के मुताबिक इस सदन से जातिगत जनगणना लागू करेंगे और उसके बाद हिंदुस्तान में एक नए तरीके का विकास होगा। एक नई तरीके की राजनीति होगी। हम 50% आरक्षण की दीवार को भी तोड़ेंगे और जातिगत जनगणना कर के दिखाएंगे।

पढ़ें :- रुपये के कमजोर होने से बढ़ेगी महंगाई, चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल और LPG की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी: राहुल गांधी
Advertisement