गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान (Azam Khan) को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम गाजियाबाद एमपी एमएलए MLA/MP कोर्ट पहुंची है। जहां ईडी (ED) कस्टडी रिमांड (Custody Remand) की मांग कर सकती है। कोर्ट की कार्यवाही और आगे के आदेश पर अब सबकी नजर है।
पढ़ें :- सपा नेता आजम खान को गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, भेजे जाएंगे डासना जेल
ED की टीम आजम खान को लेकर दिल्ली से गाजियाबाद पहुंची है, जहां उन्हें PMLA कोर्ट में पेश किया जाना है। इस दौरान मीडिया को देखकर आजम खान ने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे उतारा। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि कुछ कहना चाहेंगे? इस पर आजम खान ने मुस्कुराते हुए कहा, “बोलने के लिए अब बचा ही क्या है!”
आजम खान का यह अंदाज एक बार फिर चर्चा में है। अपने बेबाक बयानों और खास अल्फाजों के लिए पहचाने जाने वाले आजम खान कम शब्दों में भी अपनी बात कहने का अलग अंदाज रखते हैं।
— Asif Ansari (@Asifansari9410) November 1, 2026
पढ़ें :- आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को दो पैन कार्ड मामले में हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत,सजा को किया निलंबित, जमानत अर्जी की मंजूर
इस दौरान मीडिया को देखकर आजम खान (Azam Khan) ने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे उतारा। पत्रकारों ने उनसे पूछा कि कुछ कहना चाहेंगे? इस पर आजम खान (Azam Khan) ने मुस्कुराते हुए कहा,कि बोलने के लिए अब बचा ही क्या है? आजम खान (Azam Khan) का यह अंदाज एक बार फिर चर्चा में है। अपने बेबाक बयानों और खास अल्फाजों के लिए पहचाने जाने वाले आजम खान (Azam Khan) कम शब्दों में भी अपनी बात कहने का अलग अंदाज रखते हैं। रविवार की वजह से भीड़भाड़ कम है, लेकिन पुलिस ने कोर्ट को छावनी बना रखा है। बता दें कि शनिवार को रामपुर जेल से रिहा होते ही बड़े नाटकीय ढंग से ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case)में आज़म ख़ान (Azam Khan) को गिरफ़्तार किया था। दूसरी तरफ ईडी की इस कार्रवाई के विरोध में कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंचे हैं।