Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी को समृद्धि और विकास के रास्ते ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों में 2025 में और आएगी  तेजी : सीएम  योगी

यूपी को समृद्धि और विकास के रास्ते ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों में 2025 में और आएगी  तेजी : सीएम  योगी

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने बुधवार को भरोसा जताया कि इस राज्य को समृद्धि और विकास के रास्ते ले जाने के डबल इंजन सरकार (Double Engine Government) के प्रयासों में 2025 में और तेजी आएगी। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि प्रदेश में जारी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से इस प्रदेश के लोगों का जीवन स्तर निरंतर सुधर रहा है।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

उन्होंने कहा कि ‘गरीब, किसान, युवा और महिलाओं समेत समाज का हर तबका इस डबल इंजन सरकार (Double Engine Government)  की योजनाओं से लाभान्वित हो रहा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश को समृद्धि और विकास के पथ पर आगे ले जाने की डबल इंजन सरकार (Double Engine Government) के प्रयासों में 2025 में और गति आएगी।’

Advertisement