Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया अतीक के छोटे बेटे अबान वायरल रील पर दर्ज हुई थी पहली FIR , बोला था-‘हम कुत्तों की तरह पीछे वार नहीं करते…’

माफिया अतीक के छोटे बेटे अबान वायरल रील पर दर्ज हुई थी पहली FIR , बोला था-‘हम कुत्तों की तरह पीछे वार नहीं करते…’

By santosh singh 
Updated Date

झांसी। यूपी के झांसी जिले में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति ने भी अपनी जान गंवाई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पढ़ें :- सपा के मुंह से महिला सुरक्षा-सम्मान की बात महज़ छलावा...केशव मौर्य ने साधा निशाना

माफिया अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा मोहम्मद आबान झांसी में सड़क हादसे में मौत के बाद एक बार फिर चर्चा में है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था। बाद में न्यायालय के आदेश पर उसे परिजनों की अभिरक्षा में सौंप दिया गया था। इसके बाद भी वह समय-समय पर विभिन्न कारणों से सुर्खियों में रहा। आबान का नाम सबसे अधिक नवंबर 2025 में उस समय चर्चा में आया था, जब उसका एक शादी समारोह का करीब 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

वीडियो के बैकग्राउंड में कथित तौर पर धमकी भरा संवाद सुनाई दे रहा था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा हुई। मामले का संज्ञान लेते हुए धूमनगंज पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की गई थी। उस समय यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना था। आबान अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन का सबसे छोटा बेटा था। बाल सुधार गृह से रिहा होने के बाद वह न्यायालय के आदेश पर परिजनों की अभिरक्षा में रह रहा था। उससे जुड़े घटनाक्रम समय-समय पर चर्चा में आते रहे।

पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर की थी प्राथमिकी

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान के सोशल मीडिया पर वायरल हुए धमकी भरे रील का पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया था। वीडियो किसी शादी समारोह का था, जिसमें अबान दबंग अंदाज में नजर आ रहा था। बैकग्राउंड में धमकी भरा डायलॉग चल रहा था। वीडियो में अबान लोगों के साथ डिनर करते और गाड़ियों के काफिले के साथ दिखा था।

पढ़ें :- Cm योगी ने किया बड़ा एलान: बेटियों को दिया बड़ा तोहफा, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था वीडियो

वीडियो में इस्तेमाल किए गए डायलॉग से कयास लगाए जा रहे हैं कि अतीक अहमद के परिवार की पुरानी छवि को फिर से जिंदा करने की कोशिश हो रही है। डायलॉग कुछ ऐसे हैं, ‘सामने वाले को हमसे क्या मिलेगा, ये उसकी औकात बताएगी। हम दिल भी रखते हैं और असलहा भी। हम कुत्तों की तरह पीछे से वार नहीं करते, सामने से फाड़ते हैं। तूफान और हम जब भी आते हैं, मां कसम फाड़ के जाते हैं।’ आखिर इस वीडियो को किस मकसद से बनाया गया, पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है।

माफिया अतीक का सबसे छोटा बेटा था अबान

अबान अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा था। अतीक के पांच बेटों में सबसे बड़ा उमर और दूसरे नंबर का अली फिलहाल जेल में बंद हैं। तीसरे नंबर का असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। असद ने उमेश पाल हत्याकांड को अपने साथियों के साथ अंजाम दिया था। अबान पर यह पहली प्राथमिकी थी। जो भड़काऊ रील वायरल करने के आरोप में दर्ज हुई थी।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की पहल, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव
Advertisement