Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा : सीएम योगी

श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा : सीएम योगी

By Abhimanyu 
Updated Date

CM Yogi’s Ayodhya Visit : सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को भगवान श्री राम की नगरी का दौरा करने वाले हैं। यहां पर वह करीब ढाई घंटे रहेंगे और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे। 7 नवंबर को आयोजित होने वाले 10वें दीपोत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। वहीं, रामनगरी के दौरे से पहले सीएम योगी ने कहा कि श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है।

पढ़ें :- दवा माफियाओं के करीबी डॉक्टरों को मिलने जा रही है CMO की कुर्सी, सीएम कार्यालय से लेकर स्वास्थ्य विभाग इनके आगे है नतमस्तक

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम योगी ने सोमवार को कहा, “श्री अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव आस्था के साथ आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है। यहां प्रज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है। लेकिन वर्ष 2017 के पूर्व यह प्रकाश नहीं था। राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं हुई। आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था। डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया।”

सीएम ने आगे कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम एवं कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है। जिस दीये से राम नगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है। ऐसा है अपना दीपोत्सव… जय जय श्री राम।”

पढ़ें :- ईडी कोर्ट में फूट-फूटकर रोये आजम खान, जज से हाथ जोड़कर बोले- सब कुछ हो खत्म गया

गोंडा में ₹520 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 

सीएम योगी ने एक अन्य पोस्ट में अपने गोंडा दौरे और वहां ₹520 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “विकास की हर परियोजना जनसुविधाओं का विस्तार करे और जनकल्याण की हर योजना अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाए, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है। इसी संकल्प को साकार करते हुए आज जनपद गोंडा के मनकापुर एवं गौरा विधान सभा क्षेत्रों में ₹520 करोड़ से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र एवं चेक भी वितरित किए जाएंगे।”

Advertisement