नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व वायनाड से सांसद राहुल गांधी एक पोस्ट पर लिखा कि पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबरा कर वह अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं।
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि घबरा कर वह अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं।
कांग्रेस के ‘क्रांतिकारी मेनिफेस्टो’ को मिल रहे अपार समर्थन के रुझान आने शुरू हो गए हैं।
देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 21, 2024
पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के ‘क्रांतिकारी मेनिफेस्टो’ को मिल रहे अपार समर्थन के रुझान आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने रोज़गार, अपने परिवार और अपने भविष्य के लिए वोट करेगा। भारत भटकेगा नहीं।
देश ही नही पूरी दुनिया को भी पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर रविवार को लिखा कि देश ही नही पूरी दुनिया को भी पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं। आज जिस तरह एक बार फिर झूठ का सहारा लेकर कांग्रेस न्याय पत्र और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बारे भ्रम फैलाया वो स्तरहीन और मानसिक दिवालियापन का परिचय है।
‘ देश का प्रधानमंत्री बेहद झूठा है,लेकिन आज मर्यादा की वो सीमा लांघ डाली जो पाप है’
पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए
इस देश का प्रधानमंत्री बेहद झूठा है. लेकिन आज नरेंद्र मोदी ने मर्यादा की वो सीमा लांघ डाली जो पाप है
‘मंगलसूत्र’ पर गंदी वाहियात टिप्पणी करके उन्होंने दाम्पत्य के सबसे पवित्र प्रतीक का अपमान किया है. हर ब्याहता का अपमान किया है
हद कर दी है. पर याद रखियेगा, हम भटकेंगे नहीं pic.twitter.com/DjyrKsUawd
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) April 21, 2024
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो जारी कर कहा कि देश का प्रधानमंत्री बेहद झूठा है,लेकिन आज नरेंद्र मोदी ने मर्यादा की वो सीमा लांघ डाली जो पाप है ।’मंगलसूत्र’ पर गंदी वाहियात टिप्पणी करके उन्होंने दाम्पत्य के सबसे पवित्र प्रतीक का अपमान किया है। हर ब्याहता का अपमान किया है। हद कर दी है। पर याद रखियेगा, हम भटकेंगे नहीं।
पढ़ें :- 'भारत छोड़ो नोटिस' पर एक्टर इमरान खान कोर्ट में बोले-'जिंदगी में कभी किसी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा...'
इस देश का प्रधानमंत्री बेहद निर्लज्ज और सांप्रदायिक है
चुनौती है आपको नरेंद्र मोदी, हमारे न्याय पत्र में एक जगह मुस्लिम शब्द दिखा दीजिए
हद कर दी है आपने झूठ बोलने की, ग़लीच घिनौनी बातें करने की – कितना गिरेंगे?
फैक्ट चेक होगा, लेकिन यह झूठ बोलने से बाज नहीं आयेंगे pic.twitter.com/CbIoBbmPIs
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) April 21, 2024