मुंबई। विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ (Film O Romeo) जल्द ही रिलीज होगी। इस फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से सोशल मीडिया पर ‘ओ रोमियो’ चर्चा का विषय है। अब इस फिल्म का नया गाना भी ट्रेंड कर रहा है। ‘आशिकों की कॉलोनी…’ (Aashiqon Ki Colony) गाने में दिशा पाटनी (Disha Patani) ने आइटम डांस किया है। साथ ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी अपनी डांसिंग स्किल दिखाते नजर आ रहे हैं।
पढ़ें :- फिल्म ओ रोमियो ले बॉक्स ऑफिस पर कि धीमी शुरुआत, शाहिद कपूर ने पोस्ट कर विश किया वैलेंटाइन्स डे
पढ़ें :- शाहीद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज, पत्नी मीरा कपूर ने अभिनेता को बताया अपना रोमियो, लोगों से फिल्म देखने की अपील
शाहिद कपूर ने किया मून वॉक डांस
‘आशिकों की कॉलोनी…’ गाने में दिशा पाटनी के साथ शाहिद कपूर गजब का डांस कर रहे हैं। गाने में एक जगह वह माइकल जैक्सन की पॉपुलर डांस स्टेप ‘मून वॉक’ को करते नजर आए। डांस करते हुए शाहिद कपूर की एनर्जी देखने लायक है। इस गाने के संगीतकार विशाल भारद्वाज हैं। गीतकार गुलजार ने इस गाने को लिखा है। गाने में मधुबंती बागची और जावेद अली की आवाज है। ‘आशिकों की कॉलोनी…’ गाने के म्यूजिक अरेंजर और प्रोड्यूसर मेघदीप बोस हैं।
जानें कब रिलीज होगी ‘ओ रोमियो’
‘ओ रोमियो’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल जैसे एक्टर्स अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।