मुरादाबाद। मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक सिपाही ने अपनी पत्नी से हैवानित की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पत्नी को गर्म पेचकस से दागा, नाखून उखाड़े और कमरे में बंदकर बेरहमी से पिटाई की, जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पढ़ें :- Naval Gallantry Park : राजनाथ सिंह, बोले-अब यूपी बदल चुका है, सीएम योगी का नहीं है कोई सानी
मामला मुरादाबाद के के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव जेबड़ा से जुड़ा है, यहां रहने वाला विकास उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात है और वर्तमान में उसकी तैनाती यूपी के उन्नाव जनपद में है। विकास की शादी अब से तीन साल पहले मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी शिवाली के साथ धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही विकास अपनी पत्नी के साथ हैवानियत करता आ रहा था।
थाना पाकबडा पर 03 वर्ष पूर्व में हुई शादी के उपरान्त पीडिता के पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर गम्भीर चोट पहुंचाना जिसके संबंध पुलिस अधीक्षक नगर, मुरादाबाद की बाईटः- pic.twitter.com/c5jyPWuWXb
— MORADABAD POLICE (@moradabadpolice) August 16, 2024
पढ़ें :- पाकिस्तान से उठे रेतीले तूफान ने राजस्थान में मचाई तबाही, रेतीले बवंडर का वीडियो वायरल
आरोप है कि, इस बेरहम सिपाही ने पत्नी की घर मे बंद करके रात भर पिटाई की। उसको जबरन शराब पिलाई, प्लास से उसके पैरों की उंगलियों के नाखून तक खींच लिए। आरोपी ने दरिन्दगी की सारी हदें पार करते हुए करते हुए सिपाही ने गर्म सरिया अपनी ही पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। महिला के सीने में गर्म पेचकस तक घुसा दिया। पति द्वारा अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी किसी तरह पीड़ित महिला ने अपने परिजनों को दी। परिजनों ने महिला को इलाज हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जंहा पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़िता ने मीडिया को सुनाई आपबीती
पीड़िता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसके पति ने उसको गर्म रॉड से जलाया है और करंट भी लगाया है। महिला का आरोप है कि, उसे जबरन शराब पिलाई गई और उसके साथ हैवानियत की गई। शरीर के नाजुक अंगों में गर्म रॉड से हमला किया गया। पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद परिजन सदमे में हैं। वहीं पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
वर्दी धारी ही बना हैवान, पुलिस की टीमें गठित
खाकी वर्दी पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो पार पाना मुश्किल है। विकास नाम का ये सिपाही पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव जेबडा का रहने वाला है और वर्तमान में उसकी तैनाती यूपी के उन्नाव जनपद में है। एस पी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक के माता पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं आरक्षी विकास की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
योगी सरकार में नही रूक रहे महिला उत्पीडन के मामले
योगी सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण को लेकर नए नए कानून बनाकर महिला सुरक्षा की बात कर रही है लेकिन बाबजूद इसके महिला उत्पीडन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।पुलिस कर्मी की इस करतूत के बाद अब देखना ये होगा कि इस पुलिस कर्मी पर क्या कार्रवाई होती है ये देखने वाली बात होगी।
रिपोर्ट- रुपक त्यागी, मुरादाबाद