Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार ,CJI सूर्यकांत, बोले- मक्खी मारने के लिए न चलाएं हथौड़ा

सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार ,CJI सूर्यकांत, बोले- मक्खी मारने के लिए न चलाएं हथौड़ा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शनिवार 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर ज्यादा सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को फटकार लगाई है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि आपको कुछ चीजों को रोकना ही होगा। उन्हें रोकने के लिए सिर्फ उतनी ही कार्रवाई करें जितनी जरूरी हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करें। इस बात का हमेशा ध्यान रखा जाना चाहिए।

पढ़ें :- Video : अभिजीत दीपके ने मोदी सरकार के लिए मजे, बोले- दिल्ली में रेलवे बंद, मेट्रो बंद, डर का माहौल अच्छा है...

बता दें कि CJP के कल होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। वहीं नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कल कैंसिल रहेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशनों से ही रद्द कर दिया है। दिल्ली पुलिस की जॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद (Delhi Police Joint CP Nupur Prasad) ने कहा कि दिल्ली में होने वाले CJP प्रदर्शन को पुलिस की मंजूरी नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट बोला- मेट्रो पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि मेट्रो की आवाजाही पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकती। अधिकारियों को मेट्रो और अन्य ट्रेनों की आवाजाही इस तरह नियंत्रित करने पर विचार करना होगा कि आम लोगों को परेशानी न हो। इस फैसले की जानकारी दी जाए और शहर में यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी से बचाने के लिए एडवाइजरी अखबारों और वेबसाइटों पर भी प्रकाशित की जाए।

प्रदर्शन पर सख्ती पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 4 प्रमुख बातें

पढ़ें :- CJP को इस बार जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की क्यों नहीं मिली इजाजत? दिल्ली पुलिस ने बताई ये वजह

आम लोगों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जाए। आम नागरिकों को बेवजह परेशानी नहीं होनी चाहिए, हम बस इतना ही चाहते हैं।

सुरक्षा बनाम अधिकार पर कहा कि रेलवे और मेट्रो स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे हैं और सरकार के पास सुरक्षा के दूसरे साधन भी हैं। आप उनका इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन आम नागरिकों को भी स्टेशनों पर जाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने का पूरा हक है।

सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या आप मक्खी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल करेंगे?

प्रदर्शन स्थल पर कहा कि जंतर-मंतर बहुत छोटी जगह है, प्रदर्शन के लिए किसी बड़ी जगह पर विचार किया जाना चाहिए।

CJP के प्रदर्शन में परिवार के साथ शामिल होंगे केजरीवाल

पढ़ें :- दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात से बंद! प्रदर्शनों के चलते पुलिस ने लिखा पत्र, देखें स्टेशनों की सूची

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (National Convener Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को कहा कि वह 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले CJP के प्रदर्शन में अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। उन्होंने देशभर के लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की।

 

Advertisement