मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले में दूसरे समुदाय के चार युवकों ने 14 साल की लड़की का अपहरण कर दो महीने तक उसके साथ गैंगरेप करते रहे। यही नहीं, लड़की के हाथ पर गुदे ‘ॐ’ के टैटू को तेजाब से जला दिया। जब लड़की खाने को कुछ मांगती को उसे जबरन मांस खिलाते। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश अभी जारी है।
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-मैंने रुकवाए आठ युद्ध, ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार
मामला भगतपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की चाची ने FIR में बताया कि मेरी जेठानी की 14 साल की बेटी 2 जनवरी, 2025 को कपड़े सिलवाने टेलर के पास बाजार जा रही थी। रास्ते में गांव के रहने वाले सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ ने जबरन उसे कार में खींचकर बैठा लिया। फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब होश आया, तो लड़की एक कमरे में थी। उसके सारे कपड़े उतरे हुए थे। आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था।
चाची ने बताया, लड़की के लापता होने के बाद उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। 3 जनवरी को गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी, जिसके बाद 2 मार्च को आरोपियों ने उसको भगतपुर छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया सलमान और उसके दोस्तों ने लड़की के साथ शारिरिक शोषण करना शुरू कर दिया था। जब उसको होश आता तो वह खाना मांगती थी। तब वो लोग उसे मांस (बीफ) खाने को देते थे। उसके मना करने पर जबरजस्ती उसको मीट खिलाते और रेप करते थे। उसके हाथ पर ॐ का चिह्न भी तेजाब डालकर सलमान ने मिटा दिया।
मुंह पर तेजाब डालने की कोशिश
यही नहीं मुंह पर तेजाब डालने की भी धमकी देते थे, लगातार पिछले दो महीने से उसके साथ शारीरिक शोषण करने के बाद सलमान ने पीड़िता को भोजपुर छोड़ दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर घर पर किसी को भी कुछ बताया तो तुझे और तेरी चाची को उठा लेंगे।
पढ़ें :- BJP सरकार ‘राम पथ’ के नाम पर अयोध्या के हर समाज के लोगों के घर को बिना किसी नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था किये बग़ैर ही गिरा रही: अखिलेश यादव
मामले पर क्या बोले एसपी?
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया 3 मार्च को हमें एक तहरीर मिली थी। हमने मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के तीन आरोपियों की तलाश अभी जारी है। लड़की का मेडिकल करवा लिया गया है। दोष साबित होने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा।