Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखीमपुर खीरी जिले में तेंदुए और बाघ का नहीं थम रहा आतंक, मासूम को चारपाई से उठा ले गया तेंदुआ

लखीमपुर खीरी जिले में तेंदुए और बाघ का नहीं थम रहा आतंक, मासूम को चारपाई से उठा ले गया तेंदुआ

By santosh singh 
Updated Date

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में तेंदुए और बाघ का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है, आये दिन बाघ और तेन्दुए के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में आज फिर तेन्दुए के हमले की घटना प्रकाश में आई है जहां सोते समय एक मासूम बच्चे को चारपाई से उठाकर ले गए तेन्दुए ने अपना निवाला बना लिया। अधखाया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पढ़ें :- अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए....सपा अध्यक्ष पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का पलटवार

घटना सदर कोतवाली की महेवागंज पुलिस चौकी क्षेत्र की है। बताते हैं कि दक्षिण खीरी वन प्रभाग के अंतर्गत ज्ञानपुर गांव में बीती देर रात 6 वर्षीय मासूम बादल अपने पिता सुशील के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। सोते समय तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया और गन्ने के खेत मे ले जाकर उसे अपना निवाला बना डाला। सुबह बच्चे का अधखाया शव गन्ने के खेत से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

शव मिलने के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस जे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर वन विभाग की टीम ने भी तेन्दुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में जाल लगवाए है साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

रिपोर्ट : शुभम शक्ति धर त्रिपाठी

पढ़ें :- Raksha Bandhan Special : जब किडनी देकर बहन भाई को खींच लाई मौत के मुंह से, सुशीला बोलीं-भाई की जिंदगी बचाना मेरे जीवन का बड़ा सौभाग्य
Advertisement