अयोध्या। शीत ऋतु (Winter) के आगमन के साथ ही रामलला (Ramlala) के दर्शन के समय में गुरुवार से बदलाव कर दिया गया है। अब श्रद्धालुओं को राम मंदिर में सुबह सात बजे से रामलला (Ramlala) के दर्शन होंगे। मंदिर में दर्शन रात नौ बजे तक जारी रहेगा। रामलला (Ramlala) की आरती के समय में भी बदलाव किया गया है। दोपहर में आरती व भोग के लिए एक घंटे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।
पढ़ें :- Maha Shivratri 2026 : काशी विश्वनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह 9 बजे तक चार लाख भक्तों ने किए दर्शन
ट्रस्ट के तरफ से रामलला (Ramlala) के दर्शन की नई समय सारिणी (New Schedule) जारी की गई है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अब शरद ऋतु शुरू हो रही है। ऐसे में रामलला (Ramlala) के दर्शन अवधि में कुछ बदलाव किया गया है। रामलला (Ramlala) की मंगला आरती (Mangala Aarti) जो अब तक सुबह चार बजे होती थी, अब वह 4:30 बजे होगी। साथ ही रामलला की श्रृंगार आरती सुबह छह बजे के बजाय 6:30 बजे होगी। दर्शन अब तक सुबह 6:30 बजे से शुरू होता है, वह अब सुबह सात बजे से शुरू होगा।
देखें नई समय सारिणी
– सुबह 04:30 बजे- मंगला आरती (Mangala Aarti) ।
– सुबह 6:30 बजे श्रृंगार आरती (Shringar Aarti) -दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ।
पढ़ें :- रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ: अयोध्या पहुंचे राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने किया रामलला के दर्शन, भक्ति-उत्सव में डूबी रामनगरी
– सुबह 07:00 बजे दर्शन प्रारंभदोपहर 12:00 बजे-भोग आरती-डी-वन से प्रवेश बंद।
– बंद दोपहर 12:30 से 1 बजे तक पट।
– दोपहर 01:00 बजे-दर्शन प्रारंभरात 09:00 बजे-डी-एक से प्रवेश बंद।
– रात 9:15 बजे दर्शन समाप्त रात 9:30 बजे-शयन आरती-आरती के बाद कपाट बंद।