लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Governor Anandiben Patel) ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक (Nari Shakti Vandan Amendment Bill) पर चर्चा के लिए यूपी विधानमंडल का सत्र 30 अप्रैल को आहूत किए जाने के लिए मंजूरी दे दी। विशेष सत्र के आहूत किए जाने को लेकर प्रदेश सरकार ने विवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए स्वीकृति दे दी थी जिसके बाद यह प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा गया और राज्यपाल ने इसे मंजूरी दे दी।
पढ़ें :- गोरखपुर एक्सीडेंट में मृत बच्चे को लेकर सीएम योगी के फैलाये झूठ का CCTV से हुआ भंडाफोड़, अब वो बौखलाकर PDA कार्यकर्ताओं को कर रहे हैं परेशान : अखिलेश
दरअसल, नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक (Nari Shakti Vandan Amendment Bill) पारित न हो पाने पर भाजपा आक्रामक रूप से विपक्ष पर हमलावर हो गई है। रविवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रेस कान्फ्रेंस कर विपक्ष को घेरते हुए कहा था कि संसद में संशोधन विधेयक पेश होने के दौरान विरोधी दलों का चरित्र भरी सभा में द्रौपदी के चीरहरण जैसा था। यह महिला सम्मान एवं लोकतंत्र दोनों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अब सरकार विधानसभा में भी इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की तैयारी कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, 30 अप्रैल को आयोजित विधानमंडल के सत्र में सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के साथ-साथ विपक्ष पर हमलावर होगी। चर्चा है कि सत्र के दौरान विपक्ष के रवैये को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पेश किया जा सकता है।