Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश में संविधान और BJP-RSS की विचारधारा के बीच लड़ाई, दलितों के साथ अत्याचार आज तक खत्म नहीं हुआ : राहुल गांधी

देश में संविधान और BJP-RSS की विचारधारा के बीच लड़ाई, दलितों के साथ अत्याचार आज तक खत्म नहीं हुआ : राहुल गांधी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को एक बार फिर भाजपा और आरएसएस (BJP-RSS) पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि देश में आज भी दो विचारधाराओं संविधान (Constitution) और आरएसएस (RSS) की विचारधारा की लड़ाई है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में दलितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया और दावा किया कि देश में करोड़ों दलितों के साथ आज भी अन्याय हो रहा है।

पढ़ें :- VIDEO-मोदी सरकार के मंत्री जुएल ओराम की खुली धमकी, बोले- BJP के कुछ नेता मुझे हटाने की रच रहे हैं साजिश, काट देंगे उनके हाथ

ये सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का मुद्दा नहीं है, बल्कि ये हिंदुस्तान के हर दलित व्यक्ति से जुड़ा मुद्दा है। अगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ खुलेआम, बिना झिझक के ऐसा व्यवहार किया जा सकता है तो सोचिए… स्कूल में बच्चे के साथ क्या हो रहा होगा? ये हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है। हमारी लड़ाई BJP-RSS की विचारधारा के खिलाफ है, जो भेदभाव और असमानता को बढ़ावा देती है।

‘दलितों के साथ अत्याचार आज तक खत्म नहीं हुआ’

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि दशकों तक दलितों के साथ अत्याचार हुआ जो आज तक खत्म नहीं हो सका है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि दशकों तक दलितों के साथ भेदभाव होता रहा है और आज भी हो रहा है। चाय की दुकान पर दलितों के लिए अलग कप रखा जाता है और अभी भी शादी में दलितों को घोड़े पर चढ़ने पर पीटा जाता है। स्कूलों में दलितों से सफाई कराई जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलितों को आगे बढ़ते हुए देख नहीं पाती है। उन्होंने कहा कि जितना सफल दलित होता है, उतना बड़ा प्रहार किया जाता है।

उन्होंने कहा कि आपने कुछ दिन पहले देखा होगा कि  8 अगस्त 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था। इसके दो दिन बाद, श्री राम सेना के सदस्यों ने कथित तौर पर उसी स्थान पर ‘शुद्धिकरण हवन’ किया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)   ने कहा कि शुद्धिकरण करने वालों पर एफआईआर होनी चाहिए.उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को न्याय मिलना चाहिए।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)   ने कहा, ‘हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के मामले में न्याय तो मिलेगा। आज नहीं तो कल इस मामले में एफआईआर होगी। ऐसा न हो, ये संभव ही नहीं है।’ भाजपा संगठन से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि’मेरी भाजपा के नए संगठन में कोई दिलचस्पी नहीं है। भाजपा का नया संगठन, पुराना संगठन मेरे लिए एक ही है। जिसको ये सामने लाना चाहते हैं, ले आएं, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी लड़ाई विचारधारा और संविधान को बचाने की है।

भारत को आजाद हुए करीब 80 साल हो गए, लेकिन आज भी देश में घड़ा छू लेने, मूंछ रखने, मूर्ति छू लेने और घोड़े पर बारात निकालने पर दलित के अत्याचार किया जाता है। यहां तक कि देश की वर्तमान राष्ट्रपति को दिल्ली के मंदिर में अंदर तक नहीं जाने दिया गया। हाल ही में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में एक सभा की थी, लेकिन सभा खत्म होने के बाद उनके मंच का शुद्धिकरण किया गया। जब खरगे जी ने संसद में इस मुद्दे को उठाया तो जेपी नड्डा जी ने कहा कि हम इसे स्वीकार नहीं करते हैं और अगर ऐसा हुआ है तो हम कार्रवाई करेंगे। लेकिन उन्हीं की पार्टी के नेता और उत्तराखंड BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शुद्धिकरण की इस घटना को जायज ठहराते हैं।

पढ़ें :- 'बिटिया और बहना-यूपी का गहना' स्नेह बंधन कार्यक्रम, बेटियों की मुस्कान से खिल उठा सीएम योगी का 'आंगन'
Advertisement