Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में इस साल नहीं होंगे पंचायत चुनाव! बीजेपी की है एक सोची-समझी रणनीति

UP में इस साल नहीं होंगे पंचायत चुनाव! बीजेपी की है एक सोची-समझी रणनीति

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Panchayat Elections 2026 : उत्तर प्रदेश में साल 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर आ रही है। प्रशासनिक अड़चनों और राजनीतिक समीकरणों के चलते ये चुनाव 2027 तक खिंच सकते हैं। अगर ऐसा हुआ, तो पंचायत चुनाव और यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) एक साथ संपन्न कराए जा सकते हैं। इस खबर ने उन उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं जो पिछले कई महीनों से गांव-गांव जाकर पसीना बहा रहे थे।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच है बिजनेस डील, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, बोले-लोगों का इस मुकाबले से उठ गया भरोसा

क्यों लगा पंचायत चुनाव पर ‘ब्रेक’?

चुनाव टलने के पीछे सबसे बड़ा कारण पिछड़ा वर्ग आयोग (OBC Commission) का पुनर्गठन न होना है। आयोग का कार्यकाल अक्टूबर 2025 में खत्म हो चुका है। नियम के मुताबिक, बिना आयोग की रिपोर्ट के आरक्षण (Reservation) तय नहीं किया जा सकता। सरकार ने अदालत में आयोग गठन का भरोसा तो दिया है, लेकिन सर्वे और आरक्षण लिस्ट तैयार करने में कम से कम 4 से 6 महीने का समय लगेगा। ऐसे में समय सीमा का आगे बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है।

प्रशासनिक मजबूरी नहीं बल्कि एक सोची-समझी रणनीति

जानकारों का मानना है कि यह केवल प्रशासनिक मजबूरी नहीं बल्कि एक सोची-समझी रणनीति भी हो सकती है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंचायत चुनाव कराना सरकार के लिए जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि ग्रामीण स्तर की गुटबाजी का असर बड़े चुनाव के नतीजों पर पड़ सकता है।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा में बड़े फेरबदल की तैयारी, मकर संक्रांति के बाद होगी सर्जरी

 

Advertisement