Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इन एक्ट्रेस धर्म के लिए एक झटके में छोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री, आज ऐसे जी रहीं है लाइफ

इन एक्ट्रेस धर्म के लिए एक झटके में छोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री, आज ऐसे जी रहीं है लाइफ

By आराधना शर्मा 
Updated Date

The actress left the industry for religion: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे चेहरे हैं जो इस ग्लैमरस दुनिया में आए तो जरूर, लेकिन ज्यादा दिन तक टिक न सके।  उनके नहीं टिक पाने की वजह उनके आध्यात्मिक विचार हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियो के बारे में बताएंगे जिन्होंने शोबिज की ग्लैमरस दुनिया छोड़ आध्यात्मिक जागृति को चुना और साध्वी बन गईं।

पढ़ें :- 'Pushpa Pushpa' song release : अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हुआ रिलीज

जायरा वसीम

महज 2 फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली जायरा वसीम को यूं तो किसी पहचान की जरूरत नहीं है। पहली फिल्म दंगल सुपरहिट होते ही फैंस जायरा को दंगल गर्ल के नाम से जानने लगे। इसके कुछ दिन बाद जायरा ने सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का एलान करते हुए सभी को चौंका दिया था।

सोफिया हयात

बिग बॉस फेम सोफिया हयात ने बॉलीवुड फिल्मों में एक से एक तमाम बोल्ड सीन फिल्माए हैं। फिलहाल वह फिल्मों और रियलिटी शोज से दूर एक नन के तौर पर अपनी जिंदगी जी रही हैं। सोफिया सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है और अध्यात्मिकता से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

सबा खान

खबरें हैं कि भोजपुरी अभिनेत्री सबा खान ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी है। उन्होंने इस्लाम की खातिर यह रास्ता चुना और इसके बाद शादी भी कर ली थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं।

पढ़ें :- Paul Auster passed away : लेखक पॉल ऑस्टर का निधन , दुनिया भर में उनकी कहानियों को पसंद किया गया
Advertisement