मुंबई: बॉलीवुड सेलेब्स की शादी की जब भी बात होती है सबसे पहले जिक्र किया जाता है उनकी उम्र का। बॉलीवुड सितारे खासकर अभिनेत्रियां अपने करियर के लिए इतनी चिंतित रहती हैं कि वो जल्दी शादी के बंधन में बंधना नहीं चाहती हैं। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि ऐसा करने से उनका करियर खत्म हो जाएगा। जिसके चलते वो जल्दी शादी के बंधन में नहीं बंधती हैं। ऐसे में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो लगभग 40 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधी। ऐसे में आज आपको अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं। आईये जानते नहीं इनके बारे में!
पढ़ें :- 'Pushpa Pushpa' song release : अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हुआ रिलीज
मनीषा कोइराला
अपने ज़माने की पॉपुलर अभिनेत्री मनीषा कोईराला 40 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से साल 2010 में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और दो साल बाद यानी साल 2012 में दोनों ने तलाक ले लिया था।
उर्मिला मातोंडकर
‘रंगीला’, ‘जुदाई’ जैसी फिल्में बॉलीवुड को देने वाली एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 42 साल की उम्र में शादी की थी। उर्मिला ने बिजनेसमैन और मॉडल मोहसिन अख्तर से शादी की। उर्मिला की शादी भी गुपचुप तरीके से हुई थी। इनकी शादी के बाद आई तस्वीरों से पता चला कि उर्मिला शादी के बंदन में बंध चुकी हैं।
पढ़ें :- Madhuri Dixit Nene video: माधुरी दीक्षित को देख एक फैन ने कहा- हेल्लो करो एंटी को ...
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को शादी की थी। जिस समय प्रीति ने शादी की थी उस समय उनकी उम्र 41 साल थी। प्रीति ने जीन गुडइनफ से काफी गुपचुप तरीके से शादी की थी। ‘कल हो ना हो’, ‘वीर जारा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों देने वाली प्रीति ने लंबे समय तक बिजनेसमैन नेस वाडिया को डेट किया। जिसके बाद दोनों के बीच कुछ अनबन हुई और प्रीति ने जीन से शादी कर ली।
नीना गुप्ता
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ से चर्चाओं में आई एक्ट्रेस नीना गुप्ता का जीवन हमेशा से ही चर्चाओं में रहा है। नीना ने 54 साल की उम्र में साल 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी। हालांकि नीना ने लंबे समय तक वंस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड को डेट किया।
सुहासिनी मुले
पढ़ें :- Paul Auster passed away : लेखक पॉल ऑस्टर का निधन , दुनिया भर में उनकी कहानियों को पसंद किया गया
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सुहासिनी मुले उम्रदराज दुल्हन की लिस्ट में शामिल हैं। सुहासिनी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन 1990 में उनका रिलेशन टूट गया। उसके बाद लंबे समय तक वो सिंगल ही रहीं। इसके बाद 16 जनवरी 2011 में सुहासिनी ने अतुल गुड्डू से शादी की। शादी के समय सुहासिनी व अतुल दोनों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी।