Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद शुरू किया फिल्मो में काम, Aditi से लेकर सनी तक ने इस फिल्म

इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद शुरू किया फिल्मो में काम, Aditi से लेकर सनी तक ने इस फिल्म

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड में अक्सर किसी के अफेयर की खबरें सुनकर लोग हैरान हो जाते है, तो किसी का ब्रेकअप लोगों को समझ नहीं आता। बॉलीवुड की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले है, जिन्होंने शादी के बाद बॉलीवुड में अपना करियर बनाया है।

पढ़ें :- 'Pushpa Pushpa' song release : अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हुआ रिलीज

इस लिस्ट में मल्लिका शेरावत, चित्रांगदा सिंह, माही गिल, सनी लियोनी और अदिति राव हैदरी जैसी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। इसमें से कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी भी है जिन्होंने अपने पति को तलाक दे दिया।

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari)

अदिती राव हैदरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने साल 2009 में ‘दिल्ली 6’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वो बॉलीवुड में आने से पहले शादीशुदा थी, साल 2013 में उन्होंने टीवी एक्टर सत्यदीप मिश्रा से अलग होने की बात मानीं।

माही गिल (Mahie Gill)

पढ़ें :- Madhuri Dixit Nene video: माधुरी दीक्षित को देख एक फैन ने कहा- हेल्लो करो एंटी को ...

माही गिल ने साल 2003 में फिल्म ‘हवाएं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने 18 साल की उम्र मे ही 1993 में अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी। लेकिन साल 2019 में वो पति से अलग भी हो गईं थीं।

चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh)

चित्रांगदा सिंह ने साल 2003 में फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने साल 2001 में गोल्फर ज्योती सिंह रंधावा से शादी की थी।साल 2014 में एक्ट्रेस का तलाक हो गया था।

विद्या मालवदे (Vidya malvade)

विद्या मालवदे ने साल 2003 में विक्रम भट्ट की फिल्म ‘इंतेहा’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने कैप्टन अरविंद सिंह बग्गा से शादी की थी। लेकिन साल 2000 में उनके पति का निधन हो गया था।

पढ़ें :- Paul Auster passed away : लेखक पॉल ऑस्टर का निधन , दुनिया भर में उनकी कहानियों को पसंद किया गया

राखी गुलजार (Rakhee Gulzar)

राखी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक है। उन्होंने कम उम्र में डायरेक्टर अजॉय बिस्वास के साथ की थी, लेकिन उनका रिश्ता साल भर भी नहीं चल पाया और ये दोनों अलग हो गए। राखी ने साल 1970 में आई फिल्म ‘जीवन-मृत्यु’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी।

 

Advertisement