Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Side effects dental braces: डेंटल ब्रिसेस लगवाने के होते हैं ये साइड इफेक्ट

Side effects dental braces: डेंटल ब्रिसेस लगवाने के होते हैं ये साइड इफेक्ट

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date
side effects of getting dental braces

अक्सर आपने देखा होगा किसी के दांत बाहर की तरह निकले हुए या टेढ़े मेढ़े होते है तो कुछ लोगो के दांतो के बीच गैप होता है। इसे ठीक करने के लिए डेंटल ब्रेसेस लगाए जाते है। डॉक्टर की देखरेख में धातुओ या प्लास्टिक से बने तार को दांतो और मसूड़ों के बीच फिट किया जाता है।

पढ़ें :- Oral health day 2025: कुछ भी खाने के बाद जरुर करें ये छोटा सा काम, ओरल हेल्थ होगी बेहतर

डेंटल ब्रेसेस का इस्तेमाल करने के बाद कुछ समय तक दिक्कत हो सकती है। इसे लगाने के बाद मसूड़ों से ब्लीडिंग के अलावा कई दिक्कतें हो सकती है। डेंटल ब्रिसेस का इस्तेमाल करने के बाद मुंह और चेहरे का साइज और बनावट में भी बदलाव आ सकता है।

ब्रेसेस लगवाने की प्रक्रिया के बाद कुछ लोगो को लगता है कि उनके चेहरे का आकार भी बदल जाता है। जब आपके दांतो का गैप कम होता है या इसमें मौजूद गढ़बढ़ी ठीक हो जाती है। इसकी वजह से जबड़े के साथ आपके चेहरे,होंठ औऱ मुंह का आकार भी सामानंतरित हो जाता है।

डेंटल ब्रेसेस लगवाने के बाद कुछ लोगों को कई दिक्कतें हो सकती हैं जैसे दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन। ब्रेसेस दांतों को सही स्थान पर लाने के लिए दबाव डालते हैं, जिसकी वजह से दर्द और ब्लीडिंग हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को ब्रेस पहनने के बाद खाने में दिक्कत हो सकती है। कई बार ब्रेस की वजह से लोगों को खाने में मुश्किल होती है या उन्हें खाना खाने के बाद अपने दांतों को साफ करने में समस्या होती है।

ब्रेसेस का उपयोग करने से पहले, आपको कुछ सावधानियों का पालन करना चाहिए। ब्रेसेस हमेशा एक्सपर्ट, डेंटिस्ट की देखरेख में ही लगवाएं। ऐसे में आपके दांतों का सही निरीक्षण होगा और सही तरीके से ब्रेसेस लग जाएंगे।

पढ़ें :- Oral health day 2025: ओरल हेल्थ बेहतर रखने के लिए कितने दिनों पर बदल देना चाहिए टूथ ब्रश

इसके अलावा ब्रेसेस लगवाने के बाद खानपान से जुड़ी सावधानियों का ध्यान रखें। इसे लगवाने के बाद डेंटिस्ट द्वारा बताए गए नियमों का पालन जरूर करें। ब्रेसेस के इस्तेमाल के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत होने पर दिक्कत होने पर डेंटिस्ट से संपर्क जरुर करें। ब्रेसेस लगवाने के बाद ब्लीडिंग, सूजन, दर्द को नजरअंदाज करने से परेशानियां बढ सकती हैं।

Advertisement