Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में इन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, 55 हजार डॉलर की मांग

लखनऊ में इन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, 55 हजार डॉलर की मांग

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में कई बड़े होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम से होटलों को उड़ाने की ये धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है जिसमें धमकी देने वाले ने 55 हजार डॉलर की मांग भी की है। मेल के मुतबिक ये धमकी लखनऊ के होटल फॉर्च्यून, होटल लेमन ट्री, होटल मैरियट, सराका होटल, पिकैडिली होटल, कम्फर्ट होटल विस्टा, फॉर्च्यून होटल, लेमन ट्री होटल, क्लार्क अवध होटल, होटल कासा, दयाल गेटवे होटल और होटल सिलव को भेजी गई है।

पढ़ें :- दुर्गा पूजा पंडाल में ASI ने महिला वॉलंटियर्स के साथ की गंदी हरकत, अश्लीलता का वीडियो वायरल

बता दें कि पिछले कई महीनों से देशभर में फ्लाइट्स, स्कूल-कॉलेज और होटलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। आज भी अकासा की फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी।

आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट में बम की सूचना महज अफवाह निकली। बम की सूचना मिलने के बाद सभी यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर छोड़ा गया था। एयरपोर्ट से यात्री बाहर निकल गए। बता दें कि जिस फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी वह बेंगलुरु से अयोध्या आई थी। फ्लाइट में कुल 173 यात्री थे। सभी सुरक्षित हैं। एक बार फिर पायलट ने दिखाई सूझ बूझ, जिसकी वजह से फ्लाइट में बैठे यात्रियों को फ्लाइट में बम की सूचना नहीं मिली। आकासा एयरलाइंस का फ्लाइट सकुशल महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर लैंड हुआ ।

Advertisement