दिल शरीर का सबसे जरुरी अंग है। दिल ब्लड को पंप करने का काम करता है। अगर दिल की धड़कन बंद हो जाए तो व्यक्ति की मौत हो जाती है।इसलिए दिल की सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत होती है। कुछ लोगो को दिल में पानी भरने की समस्या हो जाती है। इसे मेडिकल टर्म को पेरिकार्डियल इफ्यूजन कहते है।
पढ़ें :- पटना कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित, 10 जुलाई को आएगा आदेश
पेरिकार्डियल इफ्यूजन या दिल में पानी भरने की समस्या बेहद गंभीर समस्या है। इस समस्या के कारण हार्ट के आस पास पानी भरने लगता है। हार्ट में पानी भरने के कईकारणहो सकते हैं। जैसे इंफेक्शन इंजरी और बीमारियां। हार्ट में पानी भरने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते है
जिसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। जैसे सीने में तेज दर्द, सांस लेने में दिक्कत, सीने में भारीपन, सिरदर्द, चक्कर बेहोशी, खाना खाने में दिक्कत औऱ एंग्जायटी जैसे लक्षण शरीर में नजर आते है। हार्ट में पानी भरने की दिक्कत इंफेक्शन,हार् एंजरी और खान पान या खराब जीवनशैली हो सकती है।