Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ये तीन लोग आपके अधिकार छीन रहे हैं, इनके नाम याद कर लीजिए…चुनाव आयोग के अधिकारियों पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

ये तीन लोग आपके अधिकार छीन रहे हैं, इनके नाम याद कर लीजिए…चुनाव आयोग के अधिकारियों पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Elections 2025: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कदवा बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, नरेंद्र मोदी ‘वोट चोर’ हैं, इनके साथ तीन और लोग हैं—ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एस. एस. संधू…ये सभी चुनाव आयोग के सबसे ऊंचे अधिकारी हैं। ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये तीन लोग आपके अधिकार छीन रहे हैं, इनके नाम याद कर लीजिए। इन्हें पद के पीछे छिपने मत दीजिए। जो लोग लोकतंत्र और संविधान के साथ विश्वासघात कर रहे हैं, उन्हें देश भूलेगा नहीं। इन सभी को जवाब देना पड़ेगा।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी हुए बागी! तोड़ेंगे NDA से नाता, BJP पर लगाया बेईमानी का आरोप

उन्होंने आगे कहा, संविधान ने जनता को वोट डालने की शक्ति दी है, जिससे सरकार बनाने का निर्णय आप लेते हैं। लेकिन जब BJP को पता चला कि जनता खिलाफ हो रही है, तो उसने आपके अधिकारों को कमजोर करने के लिए ‘वोट चोरी’ करनी शुरू कर दी। यूपी के ललितपुर में एक किसान खाद लेने के लिए दो दिन लाइन में खड़ा रहा। किसान ने कुछ न खाया, न पिया- आखिर में उसकी जान चली गई। BJP सरकार की यही सच्चाई है, जहां हर तरफ लोग त्रस्त हैं।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए कट्टा, गोली, फिरौती, रंगदारी जैसी बातें करते हैं। इनका स्तर इतना नीचे गिर चुका है। नरेंद्र मोदी जी, देश की जनता आपको पहचान गई है। अब जनता आपके झूठ से गुमराह नहीं हो रही। इसलिए आप ‘वोट चोरी’ पर उतर आए हैं। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उनकी भाषा सुनिए। कट्टा, अपहरण, हत्या… ये इनकी भाषा शैली है। नरेंद्र मोदी अपने पद की गरिमा तक नहीं रख पा रहे हैं।

 

पढ़ें :- Blue Turmeric Benefits : नीली हल्दी खाती हैं प्रियंका गांधी, आपको भी चौंका देंगे इसके फायदे
Advertisement