Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और बाहर आकर मछली की दावत उड़ाते हैं…UP कांग्रेस अध्यक्ष पर CM योगी ने साधा निशाना

हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और बाहर आकर मछली की दावत उड़ाते हैं…UP कांग्रेस अध्यक्ष पर CM योगी ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे और 879 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही, मछली की दावत का जिक्र करते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को भी घेरा। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी राम मंदिर का विरोध करती रही है। उसे गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं। बाहर आकर मछली की दावत उड़ज्ञते हैं। इसके बाद राम—राम चिल्लाते हैं। उन्होंने कहा कि, अगर खाना ही था तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते। बेशर्मी की भी एक सीमा होती है, इनके सामने गिरगिट भी शरमा जाता है।

इस दौरान राहुल गांधी पर भी जमकर बरसे। उन्होंने राहुल गांधी के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा कि एक व्यक्ति के रूप में देश को उनसे कोई अपेक्षा नहीं है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष होने के नाते वह संसद और लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह हैं। राहुल गांधी ने संविधान की शपथ ली है, लेकिन भारत की परंपरा और विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। वह यूपी के बाहर जाकर यूपी को बदनाम करते हैं। देश के बाहर जाकर देश का अपमान करते हैं। वह देश विरोधी तत्वों को प्रोत्साहित करते हैं।

Advertisement