प्रयागराज। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मेरे परिवार का घर प्रयागराज में था। मुझे यहां आकर बहुत खुशी होती है। ये शहर Knowledge का सेंटर हुआ करता था।
पढ़ें :- "शादी कब करेंगे"- GenZ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा सवाल, इस बार मिल गया जवाब! जाने क्या कहा राहुल गांधी ने
उन्होंने आगे कहा, आज मैं आपसे दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया हूं। हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं। इसलिए 21वीं सदी में देश दो चीजों के कारण आगे बढ़ सकता है, पहला युवाओं की ताकत और दूसरा युवाओं का डाटा…युवा + डाटा = 21वीं सदी की इकॉनमी…साथ ही कहा, आपके डाटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है। डाटा से AI बनाया जा सकता है, लेकिन AI से डाटा नहीं बनाया जा सकता।
राहुल गांधी ने कहा कि, Data युवाओं का, Potential युवाओं का, लेकिन सिस्टम ने उन्हीं युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रखा है। देश के युवा पढ़ाई करते हैं, इसमें परिवारों का लाखों-करोड़ रुपया खर्च होता है। फिर सिस्टम एक सर्टिफिकेट देता है, लेकिन उससे आपको रोजगार नहीं मिलता है। 1,000 में से सिर्फ 12 लोगों को ही पक्की नौकरी मिलती है। लोगों से उनका Data छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया जाता है। फिर आपको कहा जाता है- Reel और Content बनाइए। लेकिन आप जान लीजिए- Reel 21वीं सदी का नया नशा है। इन सबके बाद, युवाओं से कहा जाता है: Blinkit, Uber में काम करो। मजदूरी करो, Reel बनाओ, लेकिन आपको इस देश में नौकरी नहीं मिल सकती।
उन्होंने आगे कहा, दर्द आपका-डाटा आपका-दौलत इनकी…पूरा सिस्टम BJP-RSS-पूंजीपतियों के फायदे के लिए चलाया जाता है। पैसा: अडानी की आमदनी 10 साल में 30 गुना बढ़ी, सत्ता: BJP का बैंक बैलेंस 10 हजार करोड़ रुपए है, सोच: संस्थाओं में RSS के प्रचारक फिट किए जाते हैं। BJP-RSS के इस सिस्टम ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया, आपके ऊपर हमला किया है।