Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. किसी विदेशी शहर से कम नहीं ये भारत का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन

किसी विदेशी शहर से कम नहीं ये भारत का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: अक्सर घूमने के लिए दूसरे देशो में जाते हैं, पर क्या आप जानते हैं की हमारे देश में भी ऐसी बहुत सी जगहें है जहां जाने के बाद आप विदेश जाना भूल जायेगे। ये जगहें विदेशों से भी खूबसूरत है, आज हम आपको तमिलनाडु में  मौजूद कोडैकानल शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने के बाद आपको ये एहसास होगा की आप लंदन में हैं। आइए जानते है इस शहर के बारे में।

पढ़ें :- एसीडिटी और ब्लड शुगर की समस्या से रहना चाहतें हैं दूर, तो भूल कर भी न पिएं खाली पेट न ये 5 ड्रिंक्स

तमिलनाडु का शहर कोडैकानल शहर बहुत ही खूबसूरत है, ये शहर  समुद्र तल से 2133 मीटर ऊंचाई पर मौजूद है जिसके कारण यहाँ बहुत ठण्ड रहती है। ये जगह इतनी खूबसूरत और शांत है की किसी का भी मन मोह लेती है। ये शहर पाली हिल के बीच में बसा हुआ है, यहाँ आप विशाल चट्टान, शांत झील, फलों के बगीचे और पाइन के जंगल देख सकते है।

इस शहर में आप कुरिन्जी देख सकते हैं जो 12 साल में सिर्फ एक बार खिलते है। इसके अलावा यहां के खूबसूरत पहाड़ आपके छुटियों के मजे को चार गुना बढ़ा सकते हैं। यहां पर आप बेरिजम झील, ब्रायंट पार्क, बीयर शोला फॉल, सिल्वर कासकेड प्रपात और कोडईकनाल झील देख सकते है।

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

कोडैकानल में बहुत से खूबसूरत मंदिर मौजूद है, इसके अलावा यहां भगवान मुरूगन को समर्पित यह मंदिर कोडईकनाल झील से 3.2 किमी की दूरी पर बना हुआ है। इस मंदिर में जाने के बाद आप उत्तर के मैदानों और पलानी की पहाड़ियों के सुन्दर नज़ारों का मजा ले सकते हैं।

Advertisement