Viral Video: महाराष्ट्र के ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व से बाघों का एक बेहद दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघिन के साथ उसके नन्हे शावक जंगल के बीच एक छोटे से कीचड़ भरे जलभराव में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शावकों की अठखेलियों और उनकी मां की सतर्क निगरानी ने इस पूरे नजारे को खास बना दिया।
पढ़ें :- 'लाओस' में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम, 'मोबाइल वेटरनरी यूनिट' से बीमार और घायल हाथियों का होगा इलाज, बनेगा विशेष अस्पताल
वीडियो में कई शावक उथले पानी में उतरकर खेलते दिखाई देते हैं। कोई पानी में छप-छप करता नजर आता है, तो कोई कीचड़ में ही आराम फरमाता दिख रहा है। गर्म और उमस भरे मौसम के बीच पानी में शावकों की यह मस्ती कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान उनकी मां कुछ दूरी पर बैठी रहती है और लगातार बच्चों पर नजर रखती दिखाई देती है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो ताडोबा में काम करने वाले राहुल मंगम ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसके बाद रिटायर्ड भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने भी इसे एक्स पर शेयर किया। उन्होंने इस पूरे दृश्य को एक शानदार पूल पार्टी के अंदाज में पेश किया और बताया कि शावकों की इस मस्ती के दौरान उनकी मां बेहद सतर्क नजर आ रही थी।
वीडियो में एक समय बाघिन पानी के करीब आती भी दिखाई देती है। वह कुछ पल के लिए पानी की ओर झुकती है और फिर वहीं से अपने शावकों पर नजर बनाए रखती है। दूसरी तरफ शावक बेफिक्र होकर पानी और कीचड़ में खेलते रहते हैं।
The best pool party that I have seen…
Under the watchful eyes of their protective motherpic.twitter.com/f5SVNdlVM1 पढ़ें :- Video- रेस्क्यू के दौरान तेंदुए ने किया हमला, वन अधिकारी पर झपटा: बाल-बाल बची जान
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) September 18, 2026
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग इस खूबसूरत नजारे को खूब पसंद कर रहे हैं। जंगल की खामोशी के बीच शावकों की यह मस्ती और मां की लगातार निगरानी वन्यजीवन का एक अलग ही रंग दिखाती है। वीडियो में बाघ परिवार का यह पल बेहद स्वाभाविक और मनमोहक नजर आता है।