Tirupati Laddu Prasadam Row: श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले प्रसिद्ध तिरुपति लड्डू (Tirupati Laddu) में कथित मिलावट का मामला पिछले साल सामने आया था। इस मामले में सीबीआई जांच दल (CBI investigation team) ने मामले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ‘लड्डू प्रसादम् में मिलावटी घी के इस्तेमाल’ मामले में की गई है।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
टीडीपी राज्य कार्यालय (TDP State Office) की ओर से जारी बयान के अनुसार- ‘सीबीआई जांच दल ने मामले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एआर डेयरी (तमिलनाडु), पराग डेयरी (उत्तर प्रदेश), प्रीमियर एग्री फूड्स और अल्फा मिल्क फूड्स सहित घी की आपूर्ति करने वाली संस्थाओं के लोग शामिल हैं। जांच में घी की आपूर्ति के दौरान गंभीर उल्लंघनों का पता चला, जिसमें हर कदम पर अनियमितताएं थीं। वैष्णवी डेयरी के प्रतिनिधियों ने घी आपूर्ति के लिए एआर डेयरी के नाम पर टेंडर हासिल किए।’
वैष्णवी डेयरी (Vaishnavi Dairy) ने टेंडर प्रक्रिया में हेराफेरी करने के लिए एआर डेयरी के नाम का इस्तेमाल करते हुए फर्जी दस्तावेज और मुहरें तैयार कीं। रुड़की में भोले बाबा डेयरी से घी मंगाने का दावा करते हुए वैष्णवी डेयरी ने फर्जी रिकॉर्ड बनाए। इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों में रुड़की के भोले बाबा डेयरी के पूर्व निदेशक बिपिन जैन और पोमिल जैन, पूनमबक्कम की वैष्णवी डेयरी के सीईओ अपूर्व विनय कांत चावड़ा और डुंडीगल की एआर डेयरी के एमडी राजू राजशेखरन शामिल हैं।