नई दिल्ली। टीएमसी (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग (Election Commission) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा। ममता ने कहा कि हम हारे नहीं, हराए गए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर आरोप लगाया कि राज्य इसके कारण प्रभावित हुआ है। रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला और विपक्षी एकता पर जोर दिया।
पढ़ें :- अखिलेश यादव की Meta को दो टूक, बोले- भारत में बिजनेस करो, राजनीति नहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच बयान चर्चा में
आने वाले समय का स्लोगन है, सेव इंडिया, सेव डेमोक्रेसी
उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी। ममता बनर्जी ने कहा कि वे हमें कहते हैं कि घर से मत निकलो, उन्होंने हमें हाउस अरेस्ट किया। मैं कहती हूं कि जो लड़ते हैं, वह जिंदगी कमाते हैं। जो डरते हैं, वो मरते हैं। जो काफिर हैं, वे हर रोज डरते हैं। आने वाले समय का स्लोगन है, सेव इंडिया, सेव डेमोक्रेसी। सभी को मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ना चाहिए।
हमारे बंगाल में लूट हुई, लेकिन अब दिल्ली में लूट नहीं होने देंगे
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल एसआईआर का पीड़ित राज्य रहा है। उन्होंने कहा कि हम छोड़ेंगे नहीं। हम जान दे देंगे, हम लड़ेंगे। हमारे बंगाल में लूट हुई, लेकिन अब दिल्ली में लूट नहीं होने देंगे। हम लोकतंत्र को बचाएंगे। बीजेपी के लिए एसआईआर का मतलब स्पेशल इंटेंसिव रिलीफ है।
पढ़ें :- Meta Controversy: ‘गुंडों की पार्टी है कांग्रेस...’ मेटा ऑफिस में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP ने बोला हमला
सरकार ने नौकरी, जिंदगी, और मां-बहनों के सम्मान की लूट की है, चुनाव को हाईजैक किया
उन्होंने चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,कि सरकार ने ईवीएम, लोकतंत्र, संविधान और लोगों के अधिकारों की लूट की है। ज्ञानेश कुमार ने बंगाल में एक प्रतिशत वोट को निकाल दिया। हम हारे नहीं, बल्कि हराया गया है। इसका बदला हम राजनीति से लेंगे। हम लोकतंत्र से लड़ेंगे। सरकार ने नौकरी, जिंदगी, और मां-बहनों के सम्मान की लूट की है। चुनाव को हाईजैक किया गया है।
ममता ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) पर मतगणना को हाईजैक करने का आरोप भी लगाया और उन्हें पद से हटाने की मांग की। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने दावा किया कि एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया भाजपा की मदद करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर के लिए जुटाए गए धन को लेकर भी आरोप लगाए।
भाजपा का कोई ऑर्गनाइजेशन नहीं है, भाजपा का जाना तय है
ममता बनर्जी ने बीजेपी के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि वे कहते थे, सबका साथ सबका विकास, लेकिन अब उनका स्लोगन हो गया है कि बीजेपी का साथ और सबका विनाश। उन्होंने मंदिर में लूट की। रामजन्म भूमि के चढ़ावे में लूट की। बंगाल में मंदिर के पैसों की लूट हुई। वक्फ प्रॉपर्टी की लूट हुई। वे पुलिस से अपनी पार्टी का काम कराते हैं। भाजपा का कोई ऑर्गनाइजेशन नहीं है। भाजपा का जाना तय है।
पढ़ें :- राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, BJP को बड़ा झटका, CM भजनलाल के गृह जिले में 31 में से 21 सीटों पर जीता पंजा
रैली के अंत में उन्होंने देश के युवाओं और जेन-जी वर्ग से एकजुट होकर लोकतंत्र बचाने के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। अपने भाषण के दौरान ममता बनर्जी ने बीजेपी और ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए ‘ज्ञानेश-ज्ञानेश यस पापा…’ कविता भी गाई।